Credit Cards

Yes Bank: यस बैंक ने अपने ग्राहकों को दिया खास तोहफा, FD पर देगा 8.25% का ब्याज

Yes Bank hikes FD Interest Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक, यस बैंक (Yes Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों को फिर से बढ़ा दिया है। यस बैंक ने साल की शुरुआत में FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया था। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें आज यानी 12 जनवरी 2023 से लागू कर दी है। बैंक ने 25 महीने वाली एफडी ब्याज दरों को रिवाइज किया है

अपडेटेड Jan 12, 2023 पर 8:00 PM
Story continues below Advertisement
Yes Bank 35 महीने की FD पर सीनियर सिटीजन को 7.75 फीसदी की जगह 8.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

Yes Bank hikes FD Interest Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक, यस बैंक (Yes Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों को फिर से बढ़ा दिया है। यस बैंक ने साल की शुरुआत में FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया था। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें आज यानी 12 जनवरी 2023 से लागू कर दी है। बैंक ने 25 महीने वाली एफडी ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक अब 25 महीने की FD पर 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। इससे पहले बैंक 25 महीने की एफडी पर 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा था। Yes Bank 35 महीने की FD पर सीनियर सिटीजन को 7.75 फीसदी की जगह 8.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

Yes Bank की स्पेशल FD स्कीम

नई दरों के अनुसार अब 7 दिनों से लेकर 120 महीनों तक की FD पर आम निवेशकों को 3.25 फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटिजन्स को इसी अवधि की FD पर 3.75% से 7.75% तक रिटर्न मिलेगा। बैंक 25 महीने और 35 महीने की एफडी पर स्पेशल ब्याज ऑफर कर रहा है। वह 25 महीने और 35 महीने की एफडी पर क्रमश: 7.50 और 7.75 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।


FD पर ब्याज दरें

यस बैंक की स्पेशल FD स्कीम पर निवेशकों को 8 फीसदी तक का रिटर्न मिलेगा। इसके तहत 15 महीने की FD पर आम निवेशकों को 7.25 फीसदी ब्याज जबकि सीनियर सिटिजन्स को 7.75 फीसदी रिटर्न मिलेगा। 30 महीने की FD पर आम निवेशकों को 7.50 फीसदी रिटर्न और सीनियर सिटिजन्स को 8 फीसदी रिटर्न मिलेगा। 20 से 22 महीने की FD पर आम निवेशकों को 7.25 फीसदी और सीनियर सिटिजन्स को 7.75 फीसदी रिटर्न मिलेगा।

Yes Bank की FD पर ब्याज दरें

7 से 14 दिनों की FD पर - 3.25 फीसदी ब्याज

15 से 45 दिनों की FD पर - 3.70 फीसदी ब्याज

46 से 90 दिनों की FD पर - 4.10 फीसदी ब्याज

91 से 180 दिनों की FD पर - 4.75 फीसदी ब्याज

181 से 271 दिनों की FD पर - 5.75 फीसदी ब्याज

272 से लेकर 1 साल से कम की FD पर - 6 फीसदी ब्याज

1 साल से 120 महीने की FD पर- 7 फीसदी ब्याज

Basmati Rice के असली-नकली की कंफ्यूजन होगी खत्म, पहली बार सरकार ने तय किए इसके मानक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।