Get App

Yes Bank: यस बैंक ने अपने ग्राहकों को दिया खास तोहफा, FD पर देगा 8.25% का ब्याज

Yes Bank hikes FD Interest Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक, यस बैंक (Yes Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों को फिर से बढ़ा दिया है। यस बैंक ने साल की शुरुआत में FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया था। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें आज यानी 12 जनवरी 2023 से लागू कर दी है। बैंक ने 25 महीने वाली एफडी ब्याज दरों को रिवाइज किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2023 पर 8:00 PM
Yes Bank: यस बैंक ने अपने ग्राहकों को दिया खास तोहफा, FD पर देगा 8.25% का ब्याज
Yes Bank 35 महीने की FD पर सीनियर सिटीजन को 7.75 फीसदी की जगह 8.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

Yes Bank hikes FD Interest Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक, यस बैंक (Yes Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों को फिर से बढ़ा दिया है। यस बैंक ने साल की शुरुआत में FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया था। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें आज यानी 12 जनवरी 2023 से लागू कर दी है। बैंक ने 25 महीने वाली एफडी ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक अब 25 महीने की FD पर 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। इससे पहले बैंक 25 महीने की एफडी पर 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा था। Yes Bank 35 महीने की FD पर सीनियर सिटीजन को 7.75 फीसदी की जगह 8.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

Yes Bank की स्पेशल FD स्कीम

नई दरों के अनुसार अब 7 दिनों से लेकर 120 महीनों तक की FD पर आम निवेशकों को 3.25 फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटिजन्स को इसी अवधि की FD पर 3.75% से 7.75% तक रिटर्न मिलेगा। बैंक 25 महीने और 35 महीने की एफडी पर स्पेशल ब्याज ऑफर कर रहा है। वह 25 महीने और 35 महीने की एफडी पर क्रमश: 7.50 और 7.75 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।

FD पर ब्याज दरें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें