FD Rate: महंगाई पर काबू पाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बीते हफ्ते 0.35 फीसदी तक रेपो रेट बढ़ाई है। इस साल आरबीआई पांच बार रेपो रेट बढ़ा चुका है। वह रेपो रेट को 4% से बढ़ाकर 6.25% कर चुका है। हर बार RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने लोन की दरों और FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। बैंकों के MCLR बढ़ाने के बाद होम, कार और पर्सनल लोन महंगे हो गए हैं। बैंकों ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। हर बार आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद बैंकों ने एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। ऐसे में कई ग्राहकों के मन में सवाल है कि वह कैसे हर बार ब्याज दर बढ़ने का फायदा एफडी पर उठा सकते हैं। आप भी फ्लोटिंग FD का फायदा उठा सकते हैं। इसमें FD पर ब्याज बढ़ने का फायदा आपको भी मिलता है। कौनसे बैंक ये ऑफर ग्राहकों को दे रहे हैं।
