प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक (Yes Bank) ने मास्टरकार्ड (Mastercard) के साथ मिलकर यस प्राइवेट डेबिट कार्ड (YES Private Debit Card) लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस खास डेबिट कार्ड को बैंक के अल्ट्रा-हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल (UHNI) कस्टमर्स के लिए पेश किया गया है। डेबिट कार्ड यूजर्स को ट्रैवल, वेलनेस, लाइफस्टाइल समेत अन्य कैटेगरी में बेहतरीन फीचर्स और कई फायदे मिलेंगे। इस डेबिट कार्ड को खास तौर पर प्रोफेशनल और आंत्रप्रेन्योर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। बैंक ने मास्टरकार्ड के प्रीमियम वर्ल्ड एलीट प्लेटफॉर्म पर कार्ड लॉन्च किया है, जिसे UHNI ग्राहकों के लिए एक सिग्नेचर ग्लोबल प्रोग्राम कहा गया है। इसके साथ, यस बैंक इस प्लेटफॉर्म पर डेबिट कार्ड लाने वाला एशिया पैसिफिक का पहला बैंक बन गया है।
डेबिट कार्ड यूजर्स को मिलेंगे ये फायदे
इस यस प्राइवेट डेबिट कार्ड में UHNI के लिए कई बेहतरीन फीचर्स हैं। इसके यूजर्स को प्राइवेट जेट, एयरपोर्ट लिमो, चालक वाली कार सेवाओं, ओबेरॉय होटल और रिसॉर्ट्स से ई-गिफ्ट वाउचर मिलेगा, जिनका इस्तेमाल चुनिंदा जगहों पर बुकिंग, डाइनिंग और स्पा एक्सपीरियंस के लिए किया जा सकेगा। इसके अलावा, कस्टमर्स को हर साल कॉम्प्लिमेंट्री गोल्फ सेशन और लेशन के साथ ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लाउंज का एक्सेस भी मिलेगा।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए यस बैंक के ग्लोबल हेड - रिटेल बैंकिंग राजन पेंटल ने कहा, “यस बैंक में हम अपने ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को समझते हैं और इन जरूरतों के हिसाब से सर्विसेज लाने पर फोकस कर रहे हैं। यस प्राइवेट डेबिट कार्ड के लॉन्च के साथ हमारा मकसद अपने कार्ड प्रस्ताव को और भी मजबूत करना है। कार्ड के जरिए हमारे वाइड नेटवर्क और स्ट्रांग रिलेशनशिप का फायदा उठाते हुए कस्टमर्स को वैश्विक स्तर के के सर्विस प्रदान किए जाएंगे। हमारा मानना है कि नया डेबिट कार्ड एक आकर्षक प्रस्ताव है जो ट्रैवल, वेलनेस, लाइफस्टाइल और लग्जरी में बेहतर सेवाएं प्रदान करता है, जिससे हमारे अमीर ग्राहकों को एक बेजोड़ बैंकिंग एक्सपीरियंस मिलता है।"