Senior citizen Fixed Deposit Interest Rate: सीनियर सिटीजन Fixed Deposit में निवेश करना पसंद करते हैं। अब कई पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक सीनियर सिटीजन को एफडी पर 8 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं। बुजुर्गों को अपनी सेविंग का एक हिस्सा फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना चाहिए क्योंकि इससे लिक्विडिटी मिलती है। ये इमरजेंसी फंड बनाने में मदद करता है। हालांकि, बैंक एफडी के ब्याज पर टैक्स लगता है। यहां आपको सीनियर सिटीजन को 3 साल की FD पर मिलने वाले ब्याज के बारे में बता रहे हैं।
