Get App

Yes Bank ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका! FD पर घटाया इंटरेस्ट रेट

Yes Bank Fixed Deposit New Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक Yes Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। Yes Bank ने Fixed Deposit पर ब्याज दरों को घटा दिया है। Yes Bank ने कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स (bps) की कटौती की है। ये नई ब्याज दरें 5 नवंबर 2024 से लागू हो गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2024 पर 11:42 AM
Yes Bank ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका! FD पर घटाया इंटरेस्ट रेट
Yes Bank Fixed Deposit New Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक Yes Bank ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है।

Yes Bank Fixed Deposit New Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक Yes Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। Yes Bank ने Fixed Deposit पर ब्याज दरों को घटा दिया है। Yes Bank ने कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स (bps) की कटौती की है। ये नई ब्याज दरें 5 नवंबर 2024 से लागू हो गई है। अब सामान्य ग्राहकों के लिए FD की ब्याज दरें 3.25% से 7.75% तक हैं, जबकि सीनियर सिटीजन के लिए यह दरें 3.75% से 8.25% तक हैं। 18 महीने की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज दर दी जा रही है, जिसमें सामान्य ग्राहकों के लिए 7.75% और सीनियर सिटीजन के लिए 8.25% की दर है। 18 महीने की FD पर ब्याज दर को पहले 8% से घटाकर 7.75% कर दिया गया है, जिससे 25 bps की कमी हुई है।

Yes Bank एफडी

बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर कुछ पीरियड वाली एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। Yes Bank ने ये दरें 30 मई 2024 से लागू कर दिया है। यस बैंक अब सात दिनों से दस साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.25% से 7.75% और सीनियर सिटीजन को 3.75% से 8.25% के बीच ब्याज दरों को ऑफर कर रहा है।

Yes Bank एफडी के नियम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें