Yes Bank vs SBI vs HDFC vs ICICI: कहां मिल रहा है मोटे मुनाफे का मौका! चेक करें इन 4 बैंकों का लेटेस्ट FD रेट
FD Rates: देश के 4 बड़े बैंकों Yes Bank, SBI, ICICI और HDFC ने हाल में FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। अब इन चारों बैंकों में से सबसे ज्यादा ब्याज HDFC और ICICI बैंक दे रहे हैं। ये दोनो सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.50 फीसदी ब्याज दे रहे हैं। SBI अधिकतम 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 17, 2022 पर 3:59 PM
Yes Bank vs SBI vs HDFC vs ICICI: इनमें से कौनसा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज।
FD Rates: देश के 4 बड़े बैंकों Yes Bank, SBI, ICICI और HDFC ने हाल में FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। अब इन चारों बैंकों में से सबसे ज्यादा ब्याज HDFC और ICICI बैंक दे रहे हैं। ये दोनो सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.50 फीसदी ब्याज दे रहे हैं। SBI अधिकतम 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) में 7 दिसंबर को रेपो दर को 35 आधार अंकों (bps) से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया। महंगाई पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई मई से रेपो रेट बढ़ा रही है। इसके बाद भारत के ज्यादातर सभी बैंक Fixed Deposit (FD) पर ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं। सभी बैंकों ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की मेच्योरिटी वाली FD दे रहे हैं। आइए जानते हैं इनमें से कौनसा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है।
SBI की FD दरें
SBI सीनियर सिटीजन को एफडी पर अधिकतम 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा आम लोगों को एक साल से लेकर 2 साल से कम की एफडी पर 6.50 फीसदी, 180 से 210 दिनों की एफडी पर 5.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। बैंक ने 211 दिनों पर 5.75% ब्याज दे रहा है। 2 साल से लेकर 5 साल से कम वाली एफडी पर 5.75% ब्याज मिल रहा है। 5 साल और 10 साल तक की एफडी पर 5.50%, 46 दिन से 179 दिनों की एफडी पर 5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 7 से 45 दिनों की एफडी पर 3.50 फीसदी की ब्याज मिल रहा है।
ये हैं HDFC बैंक की नई दरें
7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत
46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत
61 दिन से 89 महीने: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत
90 दिन से 6 महीने: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत
6 महीने 1 दिन से 9 महीने: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.25 प्रतिशत
9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत
1 साल से 15 महीने: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत
15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
18 महीने से 2 साल: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
2 साल 1 दिन से 3 साल: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
3 साल 1 दिन से 5 साल: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
5 साल 1 दिन से 10 साल: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.75 प्रतिशत।
ICICI बैंक की 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरें..
7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत
46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.50 प्रतिशत
61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत
91 दिन से 120 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत
121 दिन से 150 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत
151 दिन से 184 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत
185 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत
211 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत
271 दिन से 289 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत
290 दिन से 1 वर्ष से कम: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.25 प्रतिशत
1 वर्ष से 389 दिन: आम जनता के लिए - 6.60 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.10 प्रतिशत
390 दिन से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.60 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.10 प्रतिशत
15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
18 महीने से 2 साल: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
2 वर्ष 1 दिन से 3 वर्ष: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
3 वर्ष 1 दिन से 5 वर्ष: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
5 साल 1 दिन से 10 साल: आम जनता के लिए - 6.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत।
यस बैंक की एफडी दरें
7 दिनों से 14 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 3.25% का ब्याज ऑफर कर रहा है। 15 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर यस बैंक 3.70% का ब्याज ऑफर कर रहा है। यस बैंक 46 दिनों से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.10% का ब्याज दे रहा है। बैंक 91 दिनों से 180 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.75% का ब्याज दे रहा है। 181 दिनों से 271 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.50% का ब्याज ऑफर कर रहा है। 272 दिनों से 1 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.75% का ब्याज दे रहा है। 1 साल से 36 महीने में मैच्योर होने वाली जमा पर बैंक 7.00%, 36 महीने से 120 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर यस बैंक में 6.75% का ब्याज दे रहा है।