Get App

आप अपने Digital Gold को लीज पर देकर कर सकते हैं कमाई, जानिए स्कीम के बारे में

इस सुविधा के लिए आपको सेफगोल्ड के डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना होगा। इसमें आप अपना डिजिटल गोल्ड छोटे ज्वेलर्स को लीज पर देंगे। यह लीज तय अवधि के लिए होगी। इस दौरान आपको अपने डिजिटल गोल्ड पर रेंट मिलेगा, जो यील्ड के रूप में होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2022 पर 10:15 AM
आप अपने Digital Gold को लीज पर देकर कर सकते हैं कमाई, जानिए स्कीम के बारे में
कोई व्यक्ति इस सुविधा के तहत न्यूनतम 0.5 ग्राम से लेकर अधिकतम 20 ग्राम तक डिजिटल गोल्ड लीज पर दे सकता है।

आप अपने डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) पर रिटर्न कमा सकते हैं। ऑनलाइन डिजिटल गोल्ड प्लेटफॉर्म SafeGold ने यह सुविधा शुरू की है। इसमें कोई व्यक्ति अपने डिजिटल गोल्ड को लीज पर देकर रिटर्न कमा सकता है। चूंकि यह नई तरह की सेवा है, इसलिए लोगों के मन ने इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

आपको ज्वेलर का नाम और लीज का पीरियड तय करना होगा

इस सुविधा के लिए आपको सेफगोल्ड के डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना होगा। इसमें आप अपना डिजिटल गोल्ड छोटे ज्वेलर्स को लीज पर देंगे। यह लीज तय अवधि के लिए होगी। इस दौरान आपको अपने डिजिटल गोल्ड पर रेंट मिलेगा, जो यील्ड के रूप में होगा। आपको खुद ज्वेलर्स का नाम और लीज की अवधि सेलेक्ट करनी होगी।सेफगोल्ड की वेबसाइट पर मौजूद ज्वेलर्स को वेरिफाई किया गया है। उनका केवाईसी भी किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें