ROHANPATIL,BONANZA PORTFOLIO

ROHANPATIL,BONANZA PORTFOLIO
6 अप्रैल को निफ्टी में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। बता दें कि इसके पहले के दो कारोबारी सत्रों में सिर्फ दो कारोबारी सत्रों में निफ्टी ने 17,400 से 18,100 की स्मार्ट रैली दिखाई थी।
आठ दिनों के कंसोलीडेशन के बाद निफ्टी में इसके हॉरीजेंटल ट्रेंड लाइन के ऊपर एक ब्रेक आउट देखने को मिला था और थोड़े समय में ही इसने 4 फीसदी रिटर्न मिलता दिखा था। मोमेंटम ऑक्सीलेटर RSI ने 70 के स्तर के करीब डेली चार्ट पर एक डबल टॉप फार्मेशन बना लिया है तब से निफ्टी में उसके पिछले सपोर्ट जोन के करीब से दबाव देखने को मिल रहा है।
निफ्टी के वर्तमान स्तर और इसके शॉर्ट टर्म EMA के बीच का अंतर बढ़ गया है जो इस बात का संकेत है कि आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में और कमजोरी देखने को मिल सकती है।
वोलैटिलिटी इंडेक्स डेली टाइम फ्रेम पर 21-DMA के नीचे सेटल होना कायम रखे हुए है और पिछले कुछ दिनों से 20 के नीचे बना हुआ है। VIX इंडेक्स का नीचे जाना ट्रेडरों के लिए अच्छा संकेत है, इससे बाजार में वोलैटिलिटी कम होने के संकेत मिलते हैं।
निफ्टी अपने सभी बड़े मूविंग एवरेजों से ऊपर कारोबार कर रहा है। अहम बात ये है कि ये अपने 200-day EMA से ऊपर टिका हुआ है। चूंकि डेली चार्ट पर 17,700 के स्तर पर स्थित गैप अभी भी भरा नहीं है। ऐसे में इसके नीचे 17,550 निफ्टी के लिए पहले सपोर्ट का काम करेगा। वहीं ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 18,100 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी 18,100 की बाधा तोड़ देता है तो फिर ये हमको आने वाले कारोबारी सत्रों में 18,350 की तरफ जा सकता है।
आज की तीन शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें अगले 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई
Aditya Birla Fashion & Retail: Buy | LTP: Rs 315.55 |आदित्य बिरला फैशंस में 301 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 338 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। अगले 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 7 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
Ambuja Cements: Buy | LTP: Rs 320.70 |अंबुजा सीमेंट में 307 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 345 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। अगले 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 7.5 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
SAIL: Buy | LTP: Rs 110.50 |सेल में 104.40 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 121 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। अगले 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 9.5 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।