Gold Return: सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। पिछले एक साल में गोल्ड ने करीब 80% तक का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले सोने में 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू लगभग 1.8 लाख रुपये हो चुकी होती। यही वजह है कि मौजूदा समय में बड़ी संख्या में निवेशक सोने में निवेश कर रहे हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आपने सोने में निवेश का गलत तरीका चुना, तो मुनाफे का बड़ा हिस्सा टैक्स में चला सकता है। कुछ मामलों में टैक्स की मार इतनी ज्यादा होती है कि 30 से 50% तक का फायदा कम हो जाता है। इसलिए सिर्फ सोना खरीदना ही नहीं, बल्कि सही तरीका चुनना भी जरूरी है।
