Get App

Zerodha की एसेट मैनेजमेंट कंपनी को 4-8 हफ्तों में मिल जाएगी SEBI की मंजूरी, सीईओ Nithin Kamath ने बताया जिरोधा का प्लान

मनीकंट्रोल स्टार्टअप कॉनक्लेव के उद्घाटन के दौरान कामत ने कहा कि उन्हें मार्केट रेगुलेटर का एप्रूवल मिलने के तीन महीने में फंड्स लॉन्च हो जाने की उम्मीद है। जिरोधा को सितंबर 2021 में म्यूचुअल फंड्स लॉन्च करने के लिए सेबी की इन-प्रिंसिपल मंजूरी मिल गई थी। उसे मार्केट रेगुलेटर की फाइनल मंजूरी मिलनी बाकी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 10, 2023 पर 1:55 PM
Zerodha की एसेट मैनेजमेंट कंपनी को 4-8 हफ्तों में मिल जाएगी SEBI की मंजूरी, सीईओ Nithin Kamath ने बताया जिरोधा का प्लान
Zerodha ऐसे वक्त फंड हाउस लॉन्च करने जा रही है, जब SEBI टोटल एक्सपेंस रेशियो (TER) को तर्कसंगत बनाने जा रही है। यह वह खर्च है, जिसे म्यूचुअल फंड हाउस स्कीम के प्रबंधन के लिए इनवेस्टर्स से वसूलते हैं।

Zerodha को अपनी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के लिए SEBI का एप्रूवल अगले चार से आठ हफ्तों में मिल जाने की उम्मीद है। जिरोधा के फाउंडर और सीईओ नितिन कामत ने यह जानकारी दी। जिरोधा की यह एएमसी यह इंडिया की पहली पैसिव-ओनली एसेट मैनेजमेंट कंपनी होगी। Zerodha एक स्टॉक ब्रोकरेज फर्म है, जो इनवेस्टर्स को कम कॉस्ट में ट्रेडिंग की सुविधा देती है। मनीकंट्रोल स्टार्टअप कॉनक्लेव के उद्घाटन के दौरान कामत ने कहा कि उन्हें मार्केट रेगुलेटर का एप्रूवल मिलने के तीन महीने में फंड्स लॉन्च हो जाने की उम्मीद है। जिरोधा को सितंबर 2021 में म्यूचुअल फंड्स लॉन्च करने के लिए सेबी की इन-प्रिंसिपल मंजूरी मिल गई थी। उसे मार्केट रेगुलेटर की फाइनल मंजूरी मिलनी बाकी है।

स्मॉलकेस के साथ समझौता

सेबी से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद जिरोधा ने म्यूचुअल फंड्स के मार्केट में उतरने के लिए वेल्थ मैनेजमेंट फर्म स्मॉलकेस के साथ एक ज्वाइंट वेंचर बनाया था। Smallcase की शुरुआत वसंत कामत ने की थी। यह सेबी में रजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट प्रोफेशनल्स की तरफ से डिजाइन किए गए स्टॉक/एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड का मॉडल पोर्टफोलियो ऑफर करती है। यह किसी थीम, सेक्टर या स्ट्रेटेजी पर आधारित होते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें