4th Bada Mangal 2026: इस समय हिंदू कैलेंडर का तीसरा महीना ज्येष्ठ का चल रहा है। भारत में यह प्रचंड गर्मी का समय होता है। इस माह का खास धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इस माह को बजारंगबली का प्रिय माना जाता है, क्योंकि इसी माह में पहली बार भगवान राम से उनकी भेंट हुई थी। इसलिए माना जाता है कि इस माह में वो अपने भक्तों की पुकार जरूर सुनते हैं। हफ्ते के सात दिनों में से मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। अत: ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा मंगल की पूजा की जाती है।
इस साल ज्येष्ठ माह में अधिक मास का संयोग बनने से इस माह में बड़े मंगल की संख्या बढ़ कर 8 हो गई है। आज ज्येष्ठ माह का चौथा मंगलवार है, लेकिन अधिक मास 17 मई, 2026 से शुरू हुआ था और इस हिसाब से आज ज्येष्ठ अधिक मास का दूसरा मंगलवार है। यूं तो पवनसुत हनुमान के भक्त हर मंगलवार को उनकी व्रत और पूजा करते हैं, लेकिन ज्येष्ठ माह के मंगलवार विशेष फलदायी माने जाते हैं। इस दिन हनुमान मंदिरों में बजरंग बली के भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। हनुमान चालिसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड, अखंड रामायण के पाठ से लेकर आज के भंडारे और शरबत वितरण की भी परंपरा है।
ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 44 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त : शाम 7 बजकर 10 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट तक
अमृत काल : रात 11 बजकर 29 मिनट से अगले दिन 27 मई की दोपहर 1 बजकर 13 मिनट तक
निशिता मुहूर्त : रात 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा
इन उपायों से प्रसन्न होंगे बजरंगबली