Akshaya Navami 2025 Upay: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी या आंवला नवमी मनाई जाती है। इस साल ये पूजा 31 अक्टूबर के दिन की जाएगी। इस दिन पूजा और व्रत करने वाले भक्त आंवला के पेड़ की पूजा के साथ ही भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। माना जाता है कि आंवले के पेड़ पर माता लक्ष्मी का वास होता है। आंवला नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और जीवन सभी कष्टों से मुक्त हो जाता है। उज्जैन के आचार्य आंनद भारद्वाज के अनुसार, अगर आंवला नवमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं। ये उपाय दांपत्य जीवन में खुशहाली, वास्तुदोष शांति, पारिवारिक कलह शांति और आर्थिक तंगी से छुटकारा दिला सकते हैं। आए जानें अक्षय नवमी का शुभ मुहूर्त और कौन से हैं ये उपाय
