Akshaya Tritiya 2026 Today: आज अक्षय तृतीया की पावन और प्रभावशाली तिथि है। आज के दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम भगवान का जन्म हुआ था। इसके अलावा, अक्षय तृतीया का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी दिन पतित पावनी गंगा धरती पर उतरी थीं और त्रेता युग की शुरुआत हुई थी। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है यानी इस दिन कोई शुभ काम करने के लिए मुहूर्त का विचार करने की जरूरत नहीं होती है। इसलिए लोग अक्षय तृतीया के दिन गृह प्रवेश, विवाह, जनेऊ संस्कार करना शुभ मानते हैं।
साथ ही, माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए पूजा और दान का पुण्य कभी समाप्त नहीं होता है। इस दिन को लोग सोना-चांदी, गाड़ी और संपत्ति की खरीदारी के लिए भी शुभ मानते हैं। इस दिन सोना चांदी या अन्य बहुमूल्य चीजों की खरीदारी करने से आर्थिक समृद्धि में भी अक्षय वृद्धि होती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद सदा बना रहता है। लोग अपनी क्षमता के अनुसार सोना-चांदी आदि की खरीदारी करते हैं। अक्षय तृतीया पर सोना कब खरीदना चाहिए, सुबह या शाम? अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का सही समय कौन सा होता है?
अक्षय तृतीया 2026 तिथि और समय
तृतीया तिथि शुरू- 19 अप्रैल 2026, सुबह 10:49 बजे
तृतीया तिथि समाप्त- 20 अप्रैल 2026, सुबह 7:27 बजे
अक्षय तृतीया 2026 सोना खरीदने का सबसे अच्छा समय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया जब से शुरू होती है और जिस समय खत्म होती है, तब तक उसका प्रभाव रहता है। अक्षय तृतीया की तिथि का पूरा समय अक्षय पुण्य प्राप्ति का होता है। तृतीया तिथि में कभी भी आप जो शुभ कार्य करेंगे, उसका आपको अक्षय पुण्य फल प्राप्त होगा। इसलिए अक्षय तृतीया पर सुबह से लेकर रात तक कभी भी सोना खरीद सकते हैं।
इस साल अक्षय तृतीया की शुरुआत 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से हो रही है और 20 अप्रैल सोमवार को सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में आप 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे से लेकर 20 अप्रैल को सुबह 7:49 बजे के बीच कभी भी सोने की खरीदारी कर सकते हैं।
इस दिन के अन्य शुभ मुहूर्त
सुबह का मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)- 10:49 से 12:20
दोपहर का मुहूर्त (शुभ)- 1:58 से 3:35
शाम का मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)- 6:49 से 10:57
रात का मुहूर्त (लाभ)- 20 अप्रैल, 1:43 से 3:05
सुबह जल्दी का मुहूर्त (शुभ)- 20 अप्रैल, 4:28 से 5:51
अक्षय तृतीया पर क्या दान करें?