Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए गुड न्यूज! 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, रजिस्ट्रेशन डेट समेत जानें सबकुछ

Amarnath Yatra 2026: श्री अमरनाथ जी यात्रा इस साल 3 जुलाई 2026 को शुरू होगी। जबकि रक्षा बंधन के वाले दिन 28 अगस्त 2026 को बाबा बर्फानी की पवित्र यात्रा समाप्त होगी। यानी अमरनाथ यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी। भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए पहली पूजा, ज्येष्ठ पूर्णिमा, 29 जून 2026 को होगी

अपडेटेड Apr 12, 2026 पर 1:17 PM
Story continues below Advertisement
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को समाप्त होगी

Amarnath Yatra 2026: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर स्थित श्री अमरनाथ गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर 57 दिन बाद 28 अगस्त को समाप्प होगी। उपराज्यपाल ने जम्मू स्थित लोक भवन में पत्रकारों को बताया कि 13 से 70 वर्ष की आयु के श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे। इस पवित्र यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होगा। यात्रा की तारीखों पर निर्णय मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की बैठक में लिया गया। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू किया जाएगा।

उपराज्यपाल ने कहा, "भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए पहली पूजा, ज्येष्ठ पूर्णिमा, 29 जून 2026 को होगी। यात्रा के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल 2026 को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से शुरू होगा।" सिन्हा ने कहा, "अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को समाप्त होगी। इस बार यात्रा की अवधि पिछले वर्षों की तुलना में कुछ अधिक करीब 57 दिन होगी।"

श्रद्धालुओं के लिए न्यूनतम आयु 13 वर्ष और अधिकतम आयु 70 साल निर्धारित की गई है। सिन्हा ने कहा, ‘‘देशभर में करीब 556 बैंक शाखाओं के माध्यम से एडवांस रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। जबकि श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।’’


उन्होंने बताया कि यस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और एक्सिस बैंक अपनी शाखाओं के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान करेंगे। उपराज्यपाल ने कहा कि पहली पूजा 19 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर की जाएगी।

उन्होंने बताया कि यात्रा दो रूट्स से संचालित होगी। पहला-अनंतनाग जिले का पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम रूट और दूसरा- गांदरबल जिले का अपेक्षाकृत छोटा 14 किलोमीटर लंबा लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल रूट होगा।

ये भी पढ़ें- Womens Reservation Bill 2026: महिलाओं को मिलेगा हक! 33% आरक्षण पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, 816 हो जाएंगी लोकसभा की सीटें

अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भारी इंतजाम किए गए हैं। हर साल अमरनाथ गुफा मंदिर की पवित्र यात्रा हजारों तीर्थयात्रियों को आकर्षित करती है। यह गहरी आस्था और आध्यात्मिक भक्ति को दर्शाती है। जैसे-जैसे उत्साह बढ़ रहा है अधिकारी बढ़े हुए जोश और धार्मिक उमंग के बीच यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने की तैयारी में जुट गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।