Bada Mangal 2026: भगवान शिव के छठे रुद्रावतार और भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी को ज्येष्ठ का महीना बहुत प्रिय है। इस माह में पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करने वाले भक्तों पर उनकी कृपा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह माह हनुमान जी को अत्यंत प्रिय है क्योंकि इसी माह में पहली बार वह भगवान राम से मिले थे। इसके अलावा, हनुमान जी के जीवन की कई प्रमुख घटनाएं इसी माह में घटी हैं, इसलिए भी इस माह में उनकी पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। इस साल अधिक मास लगने की वजह से इस बार का ज्येष्ठ माह खास माना जा रहा है। इस साल ज्येष्ठ माह में 4 या 5 के स्थान पर 8 बड़े मंगल का अवसर मिलेगा। आइए जानें बड़ा मंगल की पूजा विधि क्या है और इस दिन बंजरंग बाण किस तरह से पढ़ना चाहिए ?
