Bada Mangal 2026: ज्‍येष्‍ठ अधिक मास के तीसरे बड़े मंगल पर बजरंगबली को लगाएं इन चीजों का भोग, पूरी होगी हर मनोकामना

Bada Mangal 2026: ज्‍येष्‍ठ माह के मंगलवार बड़ा मंगल के नाम से प्रसिद्ध हैं। इस दिन व‍िधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करने वाले भक्‍तों की हर मनोकामना पूरी होती है। आज ज्‍येष्‍ठ अधिक मास का तीसरा बड़ा मंगल है। इस दिन हनुमान जी को कुछ खास चीजों का भोग जरूर लगाना चाहिए

अपडेटेड Jun 02, 2026 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
2 जून 2026 को पड़ने वाला मंगलवार ज्येष्ठ मास का पांचवा बड़ा मंगल रहेगा।

Bada Mangal 2026: मंगलवार का दिन पवनपुत्र हनुमान को समर्पित है, लेकिन ज्‍येष्‍ठ माह के मंगलवार का विशेष महत्‍व है। ज्‍येष्‍ठ माह में हनुमान जी और श्री राम का प्रथम मिलन हुआ था। धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार, यही वजह है कि बजरंग बली इस महीने में अपने भक्‍तों की पुकार जरूर सुनते हैं। इस माह के मंगलवार का विशेष महत्‍व है और इसे बड़ा मंगल कहा जाता है। यूं तो हर साल ज्‍येष्‍ठ माह में चार या पांच बड़े मंगल का संयोग बनता है, लेकिन इस साल ज्‍येष्‍ठ माह में अध‍िक माह लगने से 8 बड़े मंगल का संयोग प्राप्‍त हुआ है।

आज 2 जून, 2026, मंगलवार को ज्येष्ठ मास का बड़ा मंगल है। यह ज्‍येष्‍ठ माह का पांचवां बड़ा मंगल है, जबकि अधिक मास का तीसरा बड़ा मंगल हैं। दरअसल, ज्येष्ठ मास की शुरुआत 2 मई से हुई थी और यह 29 जून तक रहेगा। बीच में 17 मई से 15 जून तक का समय अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) रहेगा। इसलिए 2 जून 2026 को पड़ने वाला मंगलवार ज्येष्ठ मास का पांचवा बड़ा मंगल रहेगा। लेकिन अधिक मास का तीसरा मंगलवार है।

आज बजरंग बली को लगाएं ये भोग

मीठा पान : माना जाता है कि हनुमान जी को गुलकंद युक्त मीठा पान प्रिय है। इसे चढ़ाने से रुके हुए कार्यों में गति आती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।

बेसन के लड्डू : हनुमान जी को बेसन के लड्डू अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और मनचाही इच्छाओं की पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

बूंदी का भोग : बड़े मंगल पर हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाना अत्यंत शुभ होता है। इससे बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। साथ ही जीवन में सुख, शांति आती है।


आज पवनपुत्र को अर्पित करें प्रिय फूल : बड़े मंगल के शुभ अवसर पर आप हनुमान जी को गेंदे, कमल या लाल गुड़हल के फूल भी अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा गुड़ और पान और चना चढ़ाने से वह प्रसन्न होते हैं। कहते हैं कि, हनुमान जी को ये सभी चीजें सच्चे भाव से अर्पित करने पर ग्रह दोष भी शांत होते हैं।

Pradosh Vrat 2026 June: जून में होगा शुक्र और शनि प्रदोष व्रत का संयोग, जानें कब होगा कौन सा व्रत और उसका महत्‍व

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।