Bada Mangal 2026: हर हफ्ते का मंगलवार राम भक्त हनुमान को समर्पित है। लेकिन ज्येष्ठ माह के मंगलवार का अलग ही महत्व है। इस दिन को बहुत से क्षेत्रों में बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। इस साल ज्येष्ठ माह में अधिक मास का एक अद्भुत और दुर्लभ संयोग बना है। इसी वजह से इस साल सामान्यतः होने वाले 4 या 5 बड़े मंगल की जगह कुल 8 बड़े मंगल (बुढ़वा मंगल) मनाए जा रहे हैं। 09 जून 2026, मंगलवार यानी आज को इस श्रृंखला का छठा बड़ा मंगल है, जबकि अधिक मास का आखिरी मंगलवार है। अधिक मास 17 मई से शुरू हुआ था और अब यह 15 जून 2026 को समाप्त हो जाएगा। अधिक मास की अवधि के भीतर आने के कारण बड़ा मंगल का आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ गया है।
ज्येष्ठ अधिक मास के बड़े मंगल का महत्व
यह बड़ा मंगल भगवान विष्णु को समर्पित पुरुषोत्तम मास और संकटमोचन हनुमान जी की भक्ति का एक महा-संयोग है। इस दिन बजरंगबली की कृपा पाने के लिए निम्नलिखित उपाय और पूजा अवश्य करें :
सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ : इस दिन घर पर या हनुमान मंदिर में जाकर सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का 7 या 11 बार पाठ करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।
विशेष भोग : हनुमान जी को उनका प्रिय भोग जैसे—बूंदी के लड्डू, लाल या पीली बूंदी, और तुलसी दल अर्पित करें। इसके अलावा रुकावटों को दूर करने के लिए मीठे पान का बीड़ा (कत्था, गुलकंद, सौंफ, इलायची युक्त, बिना चूना-सुपारी का) चढ़ाएं।
दान-पुण्य और भंडारा : बड़ा मंगल भंडारे और प्याऊ लगाने के लिए प्रसिद्ध है। अधिक मास में पानी, शरबत, मौसमी फल और भोजन का दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
बजरंगबली को अर्पित करें मीठा पान
हिंदू धर्म मांगलिक कार्य में पान को जरूर प्रयोग करते हैं। उसका उपाय मंगलवार के दिन करने पर शीघ्र ही फलदायी होता है। आज ज्येष्ठ अधिक मास के अंतिम बड़ा मंगल पर हनुमान जी को जल्दी प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें मीठा पान जरूर चढ़ाना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पवनपुत्र को मीठा पान अर्पित करने से भाग्योदय होता है और आर्थिक तंगी दूर होती है।
सभी बलाओं को दूर करेगा सिंदूर
हनुमान जी की पूजा में सिंदूर का बहुत ज्यादा महत्व है। बड़ा मंगलवार के दिन भक्ति-भाव के साथ हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करने वाले भक्त के सभी दुखों को बजरंगबली दूर करते हैं और उसे असीम सुख प्रदान करते हैं। आज बड़ा मंगल पर सभी बुरी बलाओं से बचने और मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।