Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी का पर्व हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। ज्ञान, बुद्धि, कला, संगीत और विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित यह दिन श्री पंचमी और सरस्वती पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वसंत पंचमी 2026 की तारीख शुक्रवार, 23 जनवरी, 2026 को है। पूरे देश में सरस्वती पूजा के मौके पर धार्मिक और संस्कृतिक आयोजन होते हैं। यह पर्व सर्दियों के मौसम के विदा होने और बसंत ऋतु के आने का भी प्रतीक माना जाता है। इस दिन मंदिरों और शिवालयों को पीलें रंग के फूलों से सजाया जाता है। यह दिन बच्चों के विद्या आरंभ संस्कार के लिए भी बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानें इस दिन पूजा का मुहूर्त और तारीख क्या है?
