Get App

Basant Panchami 2026: गजकेसरी योग में मनाई जाएगी बसंत पंचमी, जानें तारीख, मुहूर्त और महत्व

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी का त्योहार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है और बसंत ऋतु के आगमन का उत्सव मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी पर गजकेसरी योग का संयोग भी बन रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 7:00 AM
Basant Panchami 2026: गजकेसरी योग में मनाई जाएगी बसंत पंचमी, जानें तारीख, मुहूर्त और महत्व
इस साल, बसंत पंचमी 23 जनवरी को मनाई जाएगी।

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है और यह देवी सरस्वती को समर्पित है। यह ज्ञान, बुद्धि और कला के लिए समर्पित सभी रचनाकारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन छात्र, कलाकार और संगीतकार देवी सरस्वती की पूजा करते हैं। यह पर्व हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। बसंत पंचमी को वसंत पंचमी या श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। भारत के सबसे सुंदर त्योहारों में से एक है। यह पर्व वसंत ऋतु के पहले दिन मनाया जाता है। इस साल, बसंत पंचमी 23 जनवरी को मनाई जाएगी। इस साल बसंत पंचमी के दिन गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। आइए इसके बारे में और जानें।

बसंत पंचमी की तारीख

पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल पंचमी तिथि की शुरुआत 22 जनवरी, गुरुवार के दिन रात में 2 बजकर 29 मिनट से होगी और इसका समापन 23 जनवरी, शुक्रवार को रात में 1 बजकर 47 मिनट पर होगा। शास्त्रों के अनुसार, बसंत पंचमी 23 तारीख को मनाई जाएगी और इसी दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाएगी।

बसंत पंचमी मुहूर्त

बसंत पंचमी पर सुबह 8 बजकर 33 मिनट से लेकर 11 बजकर 13 मिनट का समय शिक्षा आरंभ के लिए सबसे उत्तम रहेगा। सरस्वती पूजा के लिए सबसे शुभ समय 23 जनवरी, 2026 को सुबह 7:13 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक है।

बसंत पंचमी पर बना गजकेसरी योग का शुभ संयोग

23 जनवरी, शुक्रवार के दिन यानी बसंत पंचमी पर चंद्रमा का गोचर मीन राशि में होने जा रहा है। वहीं, चंद्रमा से चतुर्थ भाव में गुरु के होने से गजकेसरी का शुभ संयोग बन रहा है। ज्ञान के कारक गुरु की राशि में बैठकर चंद्रमा का गजकेसरी योग बनाना अत्यंत शुभ है। यह छात्रों के लिए उत्तम संयोग बना रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें