Bhadrapada Month 2026 Vrat Tyohar List: आज से शुरू हुआ भाद्रपद माह, जानें इसमें कब आएंगे जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा के पर्व
Bhadrapada Month 2026 Vrat Tyohar List: सावन का महीना रक्षा बंधन के पर्व के साथ समाप्त हो चुका है। हिंदू कैलेंडर में सावन के बाद भाद्रपद माह शुरू होता है। इस माह में कई बड़े व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। आइए जानें इसमें आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट तारीख के साथ
MoneyControl News
अपडेटेड Aug 29, 2026 पर 7:00 AM
भाद्रपद माह में ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर युग में हुआ था।
Bhadrapada Month 2026 Vrat Tyohar List: हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना सावन रक्षा बंधन के पर्व के साथ समाप्त हो चुका है। इसके बाद आज से छठा महीना भाद्रपद का शुरू को गया है। साल 2026 में हिंदू कैलेंडर का छठा महीना 29 अगस्त 2026 से शुरू होकर 26 सितंबर 2026 तक रहेगा। यह चतुर्मास का दूसरा महीना है और इसका हिंदू धर्म में विशेष स्थान है। इस माह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज, कजरी तीज, एकादशी, प्रदोष, अमावस्या, पूर्णिमा, विनायक चतुर्थी जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं।
भाद्रपद माह में ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर युग में हुआ था, वहीं विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का जन्म भी भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि को हुआ था। इस वजह से इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण और गणेश जी का जन्मदिन मनाते हैं। जन्माष्टमी एक दिन और गणेश चतुर्थी का उत्सव पूरे 10 दिनों तक चलता है।
भाद्रपद माह का प्रारंभ
भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा तिथि की शुरूआत : 28 अगस्त, सुबह 9:48 बजे
भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा तिथि की समाप्ति : 29 अगस्त, सुबह 9:56 बजे
उदयातिथि के आधार पर भाद्रपद माह का प्रारंभ 29 अगस्त से है।
भाद्रपद माह का समापन
भाद्रपद पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ : 25 सितंबर, रात 11:06 बजे
भाद्रपद पूर्णिमा तिथि का समापन : 26 सितंबर, रात 10:18 बजे
उदयातिथि के आधार पर भाद्रपद पूर्णिमा 26 सितंबर को है। इसी दिन भाद्रपद माह का समापन होगा।