Bhai Dooj 2025 Muhurat: कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर आज पूरे देश में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार में बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं और उनका तिलक करती हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे, जहां यमुना जी ने उनका तिलक कर आदर-सत्कार किया था।
