Bhai Dooj 2025 Upay: भाई को बुरी नजर से बचाने के लिए बहनें करें भाई दूज पर ये उपाय

Bhai Dooj 2025 Upay: भाई दूज का त्योहर भाई-बहन के प्रेम और आपसी सम्मान का प्रतीक है। इस पर्व में बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं और उनकी सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत की कामना करती हैं। इस मौके पर बहनों का किया हुआ उपाय बुरी नजर से भाइयों की रक्षा करता है। आइए जानें इसके बारे में

अपडेटेड Oct 22, 2025 पर 11:14 PM
Story continues below Advertisement
ये पर्व भाई-बहन के आपसी प्रेम और सम्मान पर आधारित है।

Bhai Dooj 2025 Upay: कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। यह पांच दिनों के दीपावली पर्व का अंतिम त्योहार होता है और इसमें मृत्यु के देवता यमराज, उनकी बहन यमुना जी और भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। ये पर्व भाई-बहन के आपसी प्रेम और सम्मान पर आधारित है, जिसमें बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाती हैं, उनकी आरती उतारती हैं और उनकी अच्छी सेहत के साथ सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। माना जाता है कि इस त्योहार के दिन जो भाई अपनी बहन के घर जाकर उसके हाथ का बना भोजन करते हैं, उन्हें यमराज का आशीर्वाद मिलता है और अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। इस त्योहार का इतना महत्व है कि इस दिन बहनें अगर अपने भाइयों की सुख-समृद्धि के लिए कुछ उपाय करती हैं, तो उसका फल भाई को जरूर मिलता है। आइए जानें क्या हैं ये उपाय

भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त

भाई दूज के दिन टीका करने के लिए अपराह्न काल सबसे उत्तम माना जाता है। इस बार 23 अक्टूबर 2025 को दोपहर 01:33 से लेकर दोपहर 03:50 बजे तक अपराह्न काल रहेगा।

भाई दूज के उपाय

भाई दूज पर अपने भाई की नजर उतारें। भाई की तरक्की और अच्छी सेहत के लिए अपने सीधे हाथ में नमक लें और उनके सिर पर सात बार घुमाते हुए उसे बहते पानी में डाल दें। इस दौरान अपने भाई की तरक्की की कामना करें। इससे उन्हें नजर नहीं लगेगी और जीवन में खुशियां आएंगी।

भाई दूज के दिन अपने भाई की तरक्की के लिए बहनें घर के बाहर दक्षिण दिशा की तरफ सरसों के तेल का एक चौमुखी दीपक जलाएं। इस दौरान अपने भाई की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की प्रार्थना करें। इस उपाय को करने से आपके भाई के जीवन में खुशियों का आगमन जरूर होगा।


यदि आपका अपने भाई से रिश्ता अच्छा नहीं है या आए-दिन आप दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं तो भाई दूज के पावन दिन धन या कपड़ों का दान करें। इससे पुण्य मिलेगा और आपकी मनोकामनाएं जल्द पूरी होंगी।

Chitragupt Pooja 2025: दिवाली से चित्रगुप्त पूजा तक कलम बंद रखते हैं कायस्थ, जानिए इसकी मान्यता और पौराणिक कारण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।