Bhai Dooj 2025: हिंदू धर्म में भाई बहन के प्रेम को बहुत पवित्र माना गया है। पूरे साल में दो ऐसे पर्व हैं जो इस पवित्र प्रेम का उत्सव मनाते हैं। इसमें एक रक्षाबंधन है और दूसरा भाई दूज है। भाई दूज का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भाई अपनी बहनों के घर जाते हैं और बहनें आदर-सम्मान के साथ उनका तिलक करती हैं। इस दिन बहन अपने भाई का आदर-सत्कार करती हैं और उनकी सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं। भाई दूज के त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस साल ये त्योहार 23 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा। आइए जानें इस त्योहार पर पूरे दिन भाई का तिलक करने के लिए कितने शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं।
