Credit Cards

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के अंतिम दिनों में घर लाएं ये चीजें, मां दुर्गा की कृपा से चमकेगी किस्मत

Chaitra Navratri 2025: फेंग शुई के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष वस्तुएं घर लाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और समृद्धि बनी रहती है। यह समय घर में शुभता और खुशहाली लाने के लिए आदर्श माना जाता है। यदि आप अपने घर में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं, तो इन खास चीजों को नवरात्रि में जरूर लाएं

अपडेटेड Apr 03, 2025 पर 8:24 AM
Story continues below Advertisement
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के इन 9 दिनों में घर में कुछ शुभ चीजें लाने से सुख-समृद्धि और सौभाग्‍य की प्राप्ति होती है

फेंग शुई एक प्राचीन चीनी विद्या है, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली लाने में मदद करती है। माना जाता है कि कुछ खास चीजों को सही दिशा में रखने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। चैत्र नवरात्रि का समय वैसे भी शुभ होता है, ऐसे में अगर इस दौरान सही फेंग शुई वस्तुएं घर लाई जाएं, तो इसका प्रभाव दोगुना हो सकता है। कई लोग नवरात्रि में घर की साफ-सफाई और साज-सज्जा पर खास ध्यान देते हैं। लेकिन अगर साथ ही कुछ शुभ चीजें भी जोड़ ली जाएं, तो इससे घर में खुशियों का वास हो सकता है।

ये चीजें सिर्फ आर्थिक लाभ ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति भी देती हैं। तो इस नवरात्रि, अगर आप अपने घर में सुख-शांति और तरक्की चाहते हैं, तो कुछ आसान से फेंग शुई उपाय जरूर आजमाएं।

तीन सिक्के


चैत्र नवरात्रि के दौरान घर में तीन सिक्के लाने का विशेष महत्व है। फेंग शुई के अनुसार, इन सिक्कों को लाल कपड़े में लपेटकर या लाल धागे में बांधकर रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और आर्थिक स्थिरता आती है।

लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा को घर में रखना फेंग शुई में अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे घर के मुख्य दरवाजे के सामने रखने से समृद्धि बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती। इसके प्रभाव से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

कछुआ

फेंग शुई के अनुसार, कछुआ घर में धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे उत्तर दिशा में पानी से भरे जार में रखने से भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को फेंग शुई में बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। इसे घर के प्रवेश द्वार पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। यह पौधा न केवल पर्यावरण को शुद्ध करता है बल्कि आर्थिक समृद्धि भी लाता है।

Chaitra Navratri 2025: षष्ठी तिथि पर ऐसे करें मां कात्यायनी की पूजा, मिलेगा शुभ फल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।