Chaitra Navratri 2026 Bhog: चैत्र नवरात्रि का पर्व नौ दिनों तक मनाया जानें वाला हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ की जाती है। बहुत से भक्त इन दिनों में उपवास करते हैं, सात्विक जीवन व्यतीत करते हैं और पूजा-उपासना में लीन रहते हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि का पर्व 19 मार्च से 27 मार्च के बीच मनाया जाएगा। माना जाता है कि इन नौ दिनों में देवी के नौ रूपों को उनका प्रिय भोग अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भक्तों पर उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं नवरात्रि के नौ दिनों में किस देवी को कौन सा भोग अर्पित करना शुभ होता है?
नौ दिन नौ देवियों को लगाएं ये भोग
पहला दिन : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती। माता के इस रूप को खीर का भोग लगाना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे सेहत स्वस्थ रहता है और रोगों से मुक्ति मिलती है।
दूसरा दिन : चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इनकी पूजा में आप मिश्री, चीनी या शक्कर से बनी चीजों का भोग लगा सकते हैं। इससे सुख-शांति और दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है।
तीसरा दिन : चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा को दूध से बनी चीजों का भोग अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन के समस्त दुख और कष्ट दूर होते हैं।
पांचवां दिन : नवरात्रि का यह दिन मां स्कंदमाता को समर्पित है। मां को केला का भोग प्रिय है। इसलिए आप माता को केला या कच्चे केले से बनी बर्फी आदि का भोग लगा सकते हैं।
छठा दिन : चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। माता को शहद या शहद से बनी चीजों का भोग लगा सकते हैं। इससे व्यक्तित्व में आकर्षण और तेज बढ़ता है।
सातवां दिन : नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन माता को गुड़ या गुड़ का नैवेद्य भोग अर्पित कर सकते हैं। इससे भय और संकटों से मुक्ति मिलती है।
आठवां दिन : नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। इस दिन मां को नारियल और नारियल से बनी चीजों का भोग अर्पित करना शुभ होता है। इससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
नौवां दिन : नवरात्रि के अंतिम और नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती। इस दिन माता रानी हलवा-पूरी, नारियल और चने का भोग लगाना अत्यंत शुभ होता है।