Get App

Chandra Grahan 2025: ठीक एक महीने बाद ब्ल्ड मून के साथ होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, भारत में भी आएगा नजर

Chandra Grahan 2025: आज से ठीक एक महीने के बाद आसमान में अद्भुत खगोलीय घटना होने वाली है। ये कुछ और नहीं पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे भारत में भी देखा जा सकेगा। खास बात ये है कि इस चंद्र ग्रहण पर आसमान में ब्लड मून नजर आएगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2025 पर 12:48 PM
Chandra Grahan 2025: ठीक एक महीने बाद ब्ल्ड मून के साथ होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, भारत में भी आएगा नजर
भारत में भी नजर आएगा 7 सितंबर को होने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण

आज से ठीक एक महीने बाद, यानी 7 सितंबर को आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना का दीदार होगा। ये साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण होगा। इस चंद्र ग्रहण के साथ कई खास बातें जुड़ी हुई हैं। एक तो ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और दूसरा, ये भारत में भी नजर आएगा। इतना ही नहीं इस दिन आसमान में ब्लड मून खिलेगा।

कब और कहां देख सकतें हैं?

पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को होगा। इसकी शुरुआत 7 सितंबर रात 9.58 बजे होगी और ये 8 सितंबर को तड़के 1.26 बजे खत्म होगा। ग्रहण का मुख्य चरण पूर्ण रूप से 82 मिनट का होगा। समय और तारीख के मुताबिक इसे दुनिया के लगभग 77% हिस्से में देखा जा सकेगा। इसका अर्थ ये हुआ कि दुनिया के 6.2 अरब लोग इसे पूरी तरह से देख सकेंगे। यह ग्रहण पूरी तरह से चीन, जापान, दक्षिण पूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में भी नजर आएगा। इसके अलावा केन्या, ईरान और आसपास के क्षेत्रों के लोग भी पूर्ण ग्रहण को देख सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में केवल आंशिक ग्रहण ही दिखाई देगा। इनमें यूरोप, अफ्रीका, पूर्वी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कुछ हिस्से शामिल हैं।

भारत में कब और कहां दिखेगा?

भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण को स्पष्ट देखा जा सकेगा। यह देश के ज्यादातर हिस्सों से रात 11 बजे से 12.22 बजे के बीच देखा जा सकेगा।

कब होता है कि पूर्ण चंद्र ग्रहण?

चंद्रमा तक पहुंचने वाली सूरज की रोशनी जब धरती की वजह से अवरुद्ध होती है तब पूर्ण या आंशिक चंद्र ग्रहण होता है। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की सबसे गहरी छाया अंब्रा (umbra) से होकर गुजरता है। इस दौरान इस पर गहरे लाल रंग का प्रभाव नजर आता है, जिसकी वजह से इसे ब्लड मून ( Blood Moon) नाम मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें