Chhath Puja 2025 Day 3: तीन राजयोग में होगा आज छठ का संध्या अर्घ्य, आज की पूजा में जरूर करें सूर्य देव और छठ माता की ये आरती
Chhath Puja 2025 Day 3: ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार ग्रह नक्षत्रों की स्थिति कुछ ऐसी है कि इस साल की छठ पूजा बहुत खास हो रही है। इस साल का संध्या अर्घ्य पर एक-दो नहीं, तीन राजयोगों का निर्माण हो रहा है। रवि योग, रूचक राजयोग और हंस राजयोग का आज निर्माण हो रहा है। आइए जानें इनके बारे में
इस साल का संध्या अर्घ्य पर एक-दो नहीं, तीन राजयोगों का निर्माण हो रहा है।
Chhath Puja 2025 Day 3: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है और आज ही छठ महापर्व का सबसे अहम दिन भी है। आज के दिन शाम को छठ व्रती डूबजे हुए सूरज को अर्घ्य देंगे और उनसे अपने परिवार और बच्चों की सुखी-संपन्न जीवन की कामना करेंगे। छठ व्रती इस समय 36 घंटे का निर्जल उपवास कर रहे हैं, जिसका समापन सप्तमी तिथि यानी कल 28 अक्टूबर को सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद होगा। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार ग्रह नक्षत्रों की स्थिति कुछ ऐसी है कि इस साल की छठ पूजा बहुत खास हो रही है। इस साल का संध्या अर्घ्य पर एक-दो नहीं, तीन राजयोगों का निर्माण हो रहा है। आइए जानें इनके बारे में
तीन राजयोग में डूबते सूर्य को अर्घ्य
आज छठ पूजा में अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को रवि योग में अर्घ्य दिया जाएगा। साथ ही आज के दिन मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इससे जहां रूचक राजयोग बन रहा है। वहीं, गुरु चंद्रमा की राशि में विराजमान होकर हंस राजयोग बनाएंगे। आज संध्या अर्घ्य के समय तीन राजयोग प्रभावी रहेंगे और उसी समय अर्घ्य भी दिया जाएगा।
सूर्य भगवान की आरती
ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।
अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।
फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।
गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।