Chhath Puja 2025 Samagri List: दीपावली का त्योहार समाप्त होने के साथ ही छठ पूजा की तैयारी भी अपने अंतिम चरण में पहुंच जाती है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होने वाले इस पर्व में बहुत सारी सामग्री की जरूरत होती है। इसलिए इसकी तैयारी भी लोग काफी समय पहले से शुरू कर देते हैं। इस साल छठ महापर्व की शुरुआत शनिवार 25 अक्टूबर से हो रही है। इसमें सूर्य देव के साथ उनकी बहन छठी माता की भी पूजा की जाती है। यह त्योहार बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
