Chhath Puja 2025: छठ महापर्व का हिंदु धर्म में बहुत महत्व है। ये लोक आस्थ का महापर्व है, जिसमें प्रकृति का आभार प्रकट करते हैं। कार्तिक मास हिंदू कैलेंडर का बेहद महत्वपूर्ण महीना है। इस महीने में दिवाली छठ और देवउठानी एकादशी का पर्व मनाया जाता है। अभी दिवाली का पांच दिवसीय पर्व चल रहा है और इसके समापन के दो दिन बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ महापर्व की शुरुआत हो जाएगी। यह त्योहार कार्तिक मार्स के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है, इसलिए इसे सूर्य षष्ठी या षष्ठी व्रत भी कहते हैं। इसमें सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है।
