Chhath Puja 2025: छठ पूजा आज से शुरू हो गई है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय होता है। इसमें छठ पूजा करने वाले व्रती पवित्र स्नान करते हैं और कद्दू भात खाकर छठ पूजा का संकल्प लेते हैं। यह दिन पूरे छठ महापर्व का आधार होता है और इस दिन शरीर को अंदर और बाहर से शुद्ध करने के साथ ही घर को भी स्वच्छ किया जाता है। छठ पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होती है और षष्ठी तिथि के दिन सूर्य भगवान को संध्या अर्घ दिया जाता है। यानी इस दिन डूबते सूरज का अर्घ्य देते हैं। इस पर्व अंतिम दिन सप्तमी तिथि को होता है, जिसमें उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। यह प्रकृति के प्रति आभार जताने का पर्व है, जिसमें व्रती अपने परिवार की संपन्नता और खुशहाली के साथ ही बच्चों के लिए स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करते हैं। आइए जानें नहाय खाय की विधि और मुहूर्त
