Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को होगी या 11 जुलाई, जानिेए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

Guru Purnima 2025 आषाढ़ मास का बहुत अहम पर्व है। यह पर्व विशेषतौर से गुरुओं को समर्पित है। इस साल गुरु पूर्णिमा के त्योहार की तारीख को लेकर लोगों में काफी कंफ्यूजन है कि यह किस दिन मनाया जायेगा, 10 जुलाई को या 11 जुलाई को

अपडेटेड Jul 08, 2025 पर 7:39 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Guru Purnima 2025: आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनायी जाने वाली गुरु पूर्णिमा की तिथि इस साल 10 जुलाई है

गुरु पूर्णिमा का त्योहार आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इसी दिन ऋषि पराशर के पुत्र वेदव्यास का जन्म होने की वजह से इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। शास्त्रों में महर्षि व्यास को तीनों कालों का ज्ञाता माना गया है। इन्होंने महाभारत महाकाव्य सहित ब्रह्मसूत्र, श्रीमद्भाग्वत और 18 पुराणों की रचना की थी। इस दिन लोग अपने गुरु का आर्शीवाद पाने के लिए विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। इस पर्व से जीवन में गुरु के महत्व का पता चलता है। इस दिन सोशल मीडिया पर भी गुरु, शिक्षक या टीचर को ढेरों मेसेज भेजकर शुभकामनायें देते हैं। साथ ही अपने जीवन में मार्गदर्शक का रोल निभाने वाले गुरु समान व्यक्ति को भेंट भी देते हैं। इसमें सिर्फ स्कूल या कॉलेज टीचर या प्रोफेसर ही नहीं आते हैं, बल्कि हर वो व्यक्ति हमारा गुरु है जिससे हमने जीवन में कुछ सीखा है। यह दिन गुरु और शिष्य के संबंध के महत्व और उसकी पवित्रता के प्रति समर्पित है।

पूर्णिमा तिथि होने की वजह से इस दिन पवित्र नदी में स्नान का भी विशेष महत्व है। इसके अतिरिक्त पूर्णिमा से जुड़े व्रत-उपवास सहित धार्मिक अनुष्ठान भी किये जाते हैं। इस दिन इंद्र योग और वैधृति योग भी बन रहा है। इसके अलावा इस बार गुरु पूर्णिमा के दिन भद्रा भी रहेगी, लेकिन पाताल लोक में रहने के कारण भद्रा का असर नहीं माना जायेगा।

जानें गुरु पूर्णिमा का सही समय और तारीख


आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनायी जाने वाली गुरु पूर्णिमा की तिथि इस साल 10 जुलाई को रात 1.37 बजे लग रही है। यह 11 जुलाई को रात 2.07 बजे तक रहेगी।

गुरु पूर्णिमा 2025 के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 4.10 बजे से 4.50 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त : दिन में 11.59 बजे से 12.54 बजे तक

विजय मुहूर्त : दोपहर 12.45 बजे से 3.40 बजे तक

गोधुली मुहूर्त : शाम 7.21 बजे से 7.41 बजे तक

Sawan 2025: सावन सोमवार के व्रत से पहले जान लें ये 7 जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।