Dhanteras 2025: आज पूरे देश में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। खरीदारी के लिए बाजार सजे हैं और लोग बढ़-चढ़कर अपनी मनपसंद चीजें खरीद रहे हैं। आज से पांच दिनों के दिवाली पर्व की शुरुआत हो चुकी है। धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इसी वजह से इसका एक नाम धन त्रयोदशी भी है। धनतेरस पर सोना-चांदी, झाड़ू, वाहन और बर्तन वगैरह खरीदने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।
चूंकि, आज से दिवाली के पर्व की शुरुआज होती है, इसलिए आज भी लोग घरों में दीये सजाते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस त्योहार पर खरीदारी के अलावा 13 दीपक जलाना शुभ माना जाता है। दरअसल, इस 13 दीपकों का संबंध मृत्यु के देवता यम से माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन 13 दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय कम होता है। आइए जानें ये दीपक घर के कौन-कौन से स्थान पर रखने चाहिए।
पहला दीया : पहला दीया कूड़ेदान के पास दक्षिण दिशा की ओर मुख करके रखें। यह दीपक चौमुखी और सरसों के तेल का होता है। दरअसल, दक्षिण दिशा यम देवता की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में दीपक जलाने से यम देव अकाल मृत्यु से परिवार की रक्षा करते हैं।
दूसरा दीया : दूसरा दीया देवी-देवताओं और पूजा घर के में रखना चाहिए। इस दीए की बत्ती केसर की होनी चाहिए और इसमें घी का प्रयोग करना चाहिए।
तीसरा दीया : तीसरा दीया घर के मुख्य द्वार पर रखना चाहिए। ये दीया घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और परिवार को बुरी नजर से बचाता है।
पांचवां दीया : वास्तु शास्त्र के अनुसार, पांचवां दीया घर की छत पर रखना चाहिए। यह वास्तु दोषों को दूर करता है।
छठा दीया : छठा दीया पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का जलाना चाहिए। यह स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा माना जाता है।
सातवां दीया : सातवां दीया आस्था के प्रति समर्पण का माना जाता है।
आठवां दीया : आठवां दीया घर के स्टोर रूम में रखना चाहिए। कहते हैं कि इस उपाय से दरिद्रता का नाश होता है।
नौवां दीया : ये दीया घर के बाथरूम के बाहर जलाना चाहिए।
दसवां दीया : यह दीया घर के आंगन में जलाना चाहिए, जिससे नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।
ग्यारहवां दीया : ये दीया घर के किसी ऊंचाई वाले स्थान पर रखना चाहिए।
बारहवां दीया : धनतेरस की रात ये दीया बेल के वृक्ष के नीचे रखना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
तेहवां दीया : ये दीया गली के चौराहे पर रखना चाहिए। कहते हैं कि इस उपाय से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।