Easy Vastu remedies at home: घर और कारोबार में पैसा नहीं टिकता, तो करें मिट्टी का ये आसान उपाय

Easy Vastu remedies at home: वास्तुशास्त्र के अनुसार जब घर या कार्यस्थल में नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव बढ़ जाता है, तो वो हमारी मेहनत के फल को खत्म करने लगता है। ऐसे में अपने काम की जगह जैसे ऑफिस, दुकान या घर की मिट्टी से जुड़े वास्तु उपाय मददगार हो सकते हैं।

अपडेटेड Oct 31, 2025 पर 8:34 PM
वास्तु के बुध और शुक्र ग्रह को संतुलित करने वाला मिट्टी से जुड़ा उपाय किस्मत बदल सकते हैं।

Easy Vastu remedies at home: कारोबार में नुकसान, पैसों की तंगी, मेहनत का फल न मिलना कई बार गलत फैसलों की वजह से नहीं होता। इसके लिए कई खराब वास्तु जिम्मेदार होता है। इसकी वजह से खूब मेहनत करने के बावजुद नतीजा मन मुताबिक नहीं मिलता है। पैसा अटक जाता है, या तरक्की की रफ्तार सुस्त हो जाती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार जब घर या कार्यस्थल में नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव बढ़ जाता है, तो वो हमारी मेहनत के फल को खत्म करने लगता है। ऐसे में अपने काम की जगह जैसे ऑफिस, दुकान या घर की मिट्टी से जुड़े वास्तु उपाय मददगार हो सकते हैं। ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के बताए कुछ वास्तु उपाय आपके बड़े काम आ सकते हैं। आइए जानें इसके बारे में।

नुकसान के लिए खराब वास्तु जिम्मेदार

वास्तु के नियमों के हिसाब से जब घर में ऊर्जा का प्रवाह सही दिशा में नहीं होता, तो उसका सीधा असर आपके कामकाज पर पड़ता है। हालात कुछ ऐसे बन जाते हैं जब हर दिशा से परेशानियां घेरने लगती हैं। बिजनेस में नुकसान, क्लाइंट का साथ छोड़ना, पैसे का फंस जाना, एक के बाद एक समस्याओं का अंबार लग जाता है। ऐसे में वास्तु के सरल उपाय आपकी किस्मत बदल सकते हैं। इन उपायों में सबसे असरदार है बुध और शुक्र ग्रह को संतुलित करने वाला मिट्टी से जुड़ा उपाय। ये दोनों ग्रह व्यापार और धन से जुड़े माने जाते हैं।

मिट्टी का आसान उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आपका कारोबार तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़े, तो मिटी का ये आसान उपाय कर सकते हैं। इसके लिए किसी नदी या तालाब से चिकनी मिट्टी लें। इस मिट्टी की 100 छोटी गोलियां बनाएं। इन्हें धूप में अच्छी तरह सुखा लें। फिर इन गोलियों की एक माला तैयार करें। बुधवार के दिन मां दुर्गा के किसी मंदिर में जाकर यह माला चढ़ाएं और माता रानी से प्रार्थना करें और आरती करें। यह उपाय लगातार 5 बुधवार तक करें। इससे कुछ ही समय में आपके व्यापार में सकारात्मक बदलाव नजर आने लगेंगे।

ये उपाय बुध और शुक्र को करता है संतुलित


वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में गोल आकार को बुध ग्रह का प्रतीक माना गया है, जबकि चिकनी मिट्टी शुक्र ग्रह से जुड़ी मानी जाती है। जब बुध और शुक्र का मेल होता है, तो व्यापार में प्रगति और धनवृद्धि होती है। बुधवार के दिन जब आप माता रानी को मिट्टी की गोल माला अर्पित करते हैं, तो ये दोनों ग्रह सक्रिय होकर आपके काम में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं। इसका असर आपके रिश्तों और आत्मविश्वास पर भी पड़ता है।

ये उपाय करते समय ध्यान रखें

  • मिट्टी हमेशा साफ जगह से लें, गंदे तालाब या नाले से नहीं।
  • उपाय पूरा होने तक किसी को इस बारे में बताएं नहीं।
  • मिट्टी लाते समय किसी से झगड़ा या बहस न करें।
  • उपाय करते वक्त मन को शांत रखें।

असर और अनुभव

माना जाता है कि इस उपाय को करने के बाद धन का प्रवाह स्थिर होता है और लंबे समय से अटके पैसे भी धीरे-धीरे वापस आते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ये उपाय बेहद आसान है – इसमें किसी विशेष सामग्री, मंत्र या खर्च की जरूरत नहीं होती। बस विश्वास, श्रद्धा और नियमितता जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Tulsi Vivah 2025 Upay: मनचाहा पति पाने के लिए तुलसी माता को अर्पित करें हरे रंग का वस्त्र, तुलसी विवाह के दिन इन उपायों से दूर करें शादी में आ रही रुकावट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।