इस बार गणेश चतुर्थी 2025 आज, 27 अगस्त को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। यह महापर्व दस दिनों तक चलेगा और 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन के साथ समाप्त होगा। महाराष्ट्र में यह पर्व विशेष रूप से भव्यता और धूमधाम के साथ मनाया जाता है, लेकिन आज पूरे भारत में घर-घर इसकी रौनक दिखाई देती है। भक्त गणेश जी की स्थापना करके पूजा-अर्चना करते हैं, उनके सामने व्रत का संकल्प लेते हैं और बप्पा से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता की कामना करते हैं।
