Ganesh Chaturthi 2026 wishes: ‘गौरी पुत्र जब घर में आएं, भाग्य के बंद द्वार खुल जाएं’ आज गणपति के आगमन पर अपनों को भेजें से बधाई संदेश

Ganesh Chaturthi 2026 wishes: आज से गणेश चतुर्थी का 10 दिवसीय पर्व शुरू हो रहा है। त्योहार की खुशियों के धूमधाम के बीच परिवार और मित्रों को शुभकामनाएं देना न भूलें। आज के दिन आप भी अपनों को शायरी या फिर संदेश के जरिए इस पावन दिन की शुभकामनाएं जरूर भेजें

अपडेटेड Sep 14, 2026 पर 10:25 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कोई भी पर्व या उत्सव परिवार, मित्रों और करीबियों के बिना अधूरा रहता है।

Ganesh Chaturthi 2026 wishes: एक बार फिर साल का वो समय आ गया है, जब चारों गणपति बप्पा का जयकारा सुनाई देता है। हर साल भाद्रपद माह शुक्ल चतुर्थी तिथि को गौरी सुत गणेश अपने भक्तों के बीच आते हैं। उनके बीच 10 दिनों तक रहने के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन वापस अपने धाम लौट जाते हैं। आज से भक्त घरों से लेकर पंडालों में बप्पा की मूर्ति की स्थापना करेंगे और और उनके आगमन का उत्सव धूमधाम से मनाएंगे। कोई भी पर्व या उत्सव परिवार, मित्रों और करीबियों के बिना अधूरा रहता है। इसलिए ऐसे मौकों पर सब करीब हों या न हों, लेकिन उन्हें बधाई और शुभकामना संदेश जरूर भेजना चाहिए। आज के दिन आप भी अपनों को शायरी या फिर संदेश के जरिए इस पावन दिन की शुभकामनाएं जरूर भेजें।

मंगलमूर्ति गणेश पधारें, संग अपने शुभता के दीप जलाएं।

विघ्न-विनाश कर सुख प्रदान करें, ऋद्धि-सिद्धि से जीवन का भंडार भरें।

प्रथम पूज्य गणपति की कृपा सदैव बनी रहे।

"श्री गणेश की कृपा से आपके जीवन के सभी संकट और विघ्न दूर हों। आपको और आपके परिवार को संकष्टी चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!"

आते बड़े धूम से गणपति जी, जाते बड़े धूम से गणपति जी।


आखिर सबसे पहले आकर, हमारे दिलों में बस जाते गणपति जी।

"वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा। गणेश जी आपको सुख, शांति और समृद्धि दें।"

उम्मीद के कई फूल खिलें, हर खुशी आपको मिले। कभी ना हो दुखों का सामना, यही है मेरी गणेश चतुर्थी की शुभकामना!

"बप्पा का आशीर्वाद आपके हर प्रयास में सफलता लाए। संकष्टी चतुर्थी मंगलमय हो!"

गणपति आएं बनकर उजियारा, हर लें दुख और संकट सारा,

रिद्धि-सिद्धि संग कृपा बरसाएं, खुशियों से भर दें जीवन हमारा।

गणेश चतुर्थी मंगलमय हो!

गजानन का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे।

आपके जीवन की हर राह आसान हो और हर कदम पर सफलता आपके साथ हो।

बप्पा के कदम आपके घर आएं,

खुशियां ही खुशियां जीवन में लाएं।

यह गणेश उत्सव आपके पूरे परिवार के लिए मंगलमय हो।

"भगवान गणेश आपके जीवन में ज्ञान, उमंग और नई खुशियों का संचार करें। शुभ संकष्टी चतुर्थी!

वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

बप्पा के आगमन से खुशियों की आए बहार, घर-आंगन सुख-समृद्धि से भर जाए, हर चेहरे पर बनी रहे मुस्कान। गणपति बाप्पा मोरया!

रिद्धि-सिद्धि के दाता आएं, हर मन की मुरादें पूरी कर जाएं।

बप्पा की कृपा बरसे अपार, खुशियों से महके घर-परिवार।

गणेश चतुर्थी की हार्दिक मंगलकामनाएं

विघ्नहर्ता आपके जीवन के सारे दुख हर लें और आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। आपको और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

हे प्रथम पूज्य गणनायक, हे मंगलमूर्ति भगवान, आपके चरणों में अर्पित है श्रद्धा और सम्मान।

हर विघ्न-बाधा का करें विनाश, कृपा से पूर्ण हों जीवन के सभी शुभ प्रयास।

भगवान श्री गणेश की कृपा से आपके जीवन में हमेशा मिठास बनी रहे, जैसे उनके भोग में मोदक की होती है। हैप्पी गणेश चतुर्थी!

नई शुरुआत का हर कदम शुभ हो, मेहनत रंग लाए और बप्पा का आशीर्वाद हमेशा बना रहे। आपको गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत बधाई!

गौरी पुत्र जब घर में आएं, भाग्य के बंद द्वार खुल जाएं,

बुद्धि-विवेक का दीप जले, सारे संकट दूर हो जाएं।

गणपति बप्पा मोरया!

विघ्नहर्ता का नाम हो, हर पल उनका ध्यान हो,

गणपति की कृपा जहां बरसे, वहां सुख-शांति का धाम हो।

शुभ गणेश चतुर्थी!

बप्पा का रूप निराला है, चेहरा भी कितना भोला भाला है। जब भी आती है कोई मुसीबत, तो मेरे बाप्पा ने ही मुझे संभाला है। गणेश चतुर्थी की ढेरों बधाइयां।

माथे पर हो बप्पा का आशीर्वाद, जीवन में बनी रहे खुशियों की सौगात।

हर मुश्किल हो जाए आसान, गणपति बप्पा रखें सदा आपका मान।

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

Ganesh Chaturthi 2026 Sthapana Vidhi: आज शुभ मुहूर्त में और इस विधि से करें भगवान गणेश की स्थापना, जानें बप्पा को क्या भोग लगाएं और किन मंत्रों से करें स्वागत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।