Hanuman Jayanti Wishes 2026: इन शुभकामना संदेशों के साथ आज अपनों को दें हनुमान जयंती की शुभकामनाएं
Hanuman Jayanti Wishes 2026: आज देश में हनुमान जी के जन्मोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर भक्त अपने परिजनों और मित्रों को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। यहां आपके लिए बंजरंग बली के आशीर्वाद से भरपूर कुछ मेसेज आपके लिए दे रहे हैं। इनके साथ आप भी अपनों जरूर करें विश
MoneyControl News
अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 7:00 AM
हनुमान जयंति का पर्व आज चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाया जा रहा है।
Hanuman Jayanti Wishes 2026: हनुमान जयंति का पर्व आज चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाया जा रहा है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार का जन्म त्रेता युग में हुआ था। ये दिन राम भक्त हनुमान के लाखों-करोड़ों के भक्तों के लिए बहुत खास माना जाता है। अपने भक्तों को हर संकट से बचाने वाले संकटमोचक हनुमान के जन्मोत्सव को लोग बहुत धूमधाम और श्रद्धा से मनाते हैं।
इस दिन लोग व्रत-उपवास, विशेष पूजा, भंडारा, अखंड रामायण या सुंदर कांड का पाठ करते हैं, हनुमान जी को चोला चढ़ाते हैं और उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं। जिस कोई भी त्योहार अपनों की शुभकामना के बिना अधूरा होता है, उसी तरह ये खास दिन भी अपनों की शुभकामनाओं के बिना पूरा नहीं होता है। यहां कुछ शुभकामना संदेश दे रहे हैं, जिन्हें आप भी अपनों को भेज की उनकी हनुमान जयंति की बधाई दे सकते हैं।
आपको बजरंग बली की कृपा प्राप्त हो, आप जो कुछ भी करते हैं उसमें हमेशा समृद्ध रहें.. हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं !
2. कण-कण में विष्णु बसें, जन जन में श्रीराम,
प्राणों में मां जानकी, मन में बसे हनुमान।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं !
3. सब सुख लहै तुम्हारी सरना,
तुम रक्षक काहू को डर ना।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं !
4. जिनके मन में है श्री राम, जिनके तन में हैं श्री राम,
जग में सबसे हैं वो बलवान, ऐसे प्यारे मेरे हनुमान।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं !
5. संकट तें हनुमान छुड़ावै
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं !
6. जो लेता है नाम हनुमान का, उसके जीवन में दुःख नहीं रहता.
इस पावन पर्व पर आपको मिले हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद.
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं !
7. संकटमोचन नाम तिहारो, संकट हरहु पवनसुत मारो।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं !
8. वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं !
9. हनुमान तुम बिन राम हैं अधूरे,
करते तुम भक्तों के सपने पूरे
मां अंजनी के तुम हो राजदुलारे
राम-सीता को लगते सबसे प्यारे
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं !
10. जिनको श्रीराम का वरदान है,
गदा धारी जिनकी शान है,
बजरंगी जिनकी पहचान है,
संकटमोचन वो हनुमान है
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं !
11. भूत पिशाच निकट नहीं आवे
महावीर जब नाम सुनावे
नासे रोग हरे सब पीरा
जपत निरंतर हनुमत वीरा
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं !
12. श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि,
वरनऊं रघुवर विमल जसु, जो दायकु फल चारि..
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरो पवन कुमार,
बल बुद्धि विद्या मोहिं, हरहु कलेश विकार..
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं !
13. हनुमान जयंती का पर्व पृथ्वी की हर जीव-प्राणी का कल्याण करे