Happy Baisakhi 2026 Hindi Wishes: हर ओर खुशी है छाई, बैसाखी के त्योहार की… कल बैसाखी के त्योहार पर सभी अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Happy Baisakhi 2026 Hindi Wishes: कल बैसाखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। ये पर्व सिख समुदाय के लिए भी प्रमुख माना जाता है। आज इस मौके पर अपनों को त्योहार की शुभकामना देने के साथ खुशियां बांटने के लिए यहां कुछ संदेश दे रहे हैं, जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 9:19 PM
Story continues below Advertisement
बैसाखी के दिन लोग फसल के कटकर घर आने की खुशी में भगवान और प्रकृति को धन्यवाद करते हैं।

Happy Baisakhi 2026 Hindi Wishes: बैसाखी का पर्व हिंदू कैलेंडर के दूसरे महीने वैशाख में मनाया जाता है। आज से सैकड़ों वर्ष पूर्व 13 अप्रैल, 1699 में सिखों के गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस दिन का सिख समुदाय के लिए बहुत महत्व है। इस खास दिन पर गुरुद्वारों में शबद-कीर्तन होते हैं। बैसाखी को पंजाब और हरियाणा के क्षेत्रों में बैसाखी को खूब जश्न के साथ मनाया जाता है। लेकिन, जिस तरह हर त्योहार शुभकामनाओं के बिना अधूरा है, उसकी तरह ये पर्व भी है। यहां कुछ संदेश आपके लिए दे रहे हैं, जिन्हें आप सोशल मीडिया के जरिए अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं।

इन संदेशों के साथ अपनों को दें बैसाखी 2026 की बधाई

बैसाखी लेकर आए आपके जीवन में उजाला,

घर-आंगन में भंगड़ा हो खुशियों वाला,

गले मिलकर झूमें सारा परिवार,

आपके सारे सपने हो जाएं साकार।


बैसाखी की बधाई

बैसाखी का खास त्योहार है आया,

अपनों के साथ जश्न मनाने का मौका संग लाया,

आओ सब मिलकर खुशियां मनाओ,

भंगड़ा पाओ और एक-दूसरे को गले लगाओ.

बैसाखी की बधाई

फूलों की महक,

गेहूं की बलियान,

तितलियों की रंगत,

अपनों का प्यार,

सब को दिल से मुबारक हो

बैसाखी का त्योहार।

बैसाखी की बधाई

आया बैसाखी का त्योहार,

आओ सब मिलकर डालें भंगड़ा यार,

अब कटेंगी फसलें हमारी,

अब होंगी खुशियां न्यारी।

बैसाखी की बधाई

आज मुस्कुराया है हर चेहरा,

हर ओर खुशी है छाई,

खुशियों के त्योहार बैसाखी की...

आप सभी को बधाई।

बैसाखी की बधाई

प्यार के साथ गुजरे आपका हर दिन,

कोई सुबह न हो आपकी खुशियों के बिन,

दिन बन जाएं सारे आपके यादगार,

आपके सारे सपने हो जाएं साकार।

बैसाखी की बधाई

आज के खास दिन की बात है सबसे जुदा,

इस खास दिन पर पूरी हो जाएं आपकी सारी दुआ,

आपके पास न आए कभी कोई भी गम,

आपको मिले सारे खुशियां हरदम।

बैसाखी की बधाई

वाहे गुरु का आशीष बना रहे सदा,

बस यही कामना है हमारी,

हर घर में बनी रहे खुशहाली।

बैसाखी की बधाई

रूठे को मना लो एक झप्पी प्यार वाली पा लो,

कोई शिकवा-गिला है तो उसे भुला लो,

खुशियों के रंग में रंगकर जिंदगी को खुशहाल बना लो,

आप भी मेरे संग बैसाखी का ये त्योहार मना लो।

बैसाखी की बधाई

सुबह से शाम तक वाहे गुरु की कृपा,

ऐसे ही गुजरे हर एक दिन,

न कभी हो किसी से गिला-शिकवा,

एक पल न गुजरे खुशियों के बिन।

बैसाखी की बधाई

नए दौर, नए युग की शुरुआत,

सत्यता, कर्तव्यता हो सदा साथ,

बैसाखी का यह सुंदर पर्व,

सदैव याद दिलाता है मानवता का पाठ।

बैसाखी की बधाई

खुशियां और आपका जन्म-जन्म का साथ हो,

हर किसी की जुबान पर आपकी ही बात हो,

जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी,

तो आपके सिर पर वाहे गुरु का हाथ हो।

बैसाखी की बधाई

चारों तरफ नई फसल की बहार है,

देखो आया बैसाखी का त्योहार है,

भंगड़ा, गिद्दा पाओ,

खुश होकर इस दिन का जश्न मनाओ।

बैसाखी की बधाई

बैसाखी आई, साथ में ढेरों खुशियां लाई,

इस पावन पर्व की आप सभी को लख-लख बधाई।

बैसाखी की बधाई

Baisakhi 2026 Date: कल मनाया जाएगा बैसाखी का त्योहार, जानिए इस पर्व का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।