Hartalika Teej 2026 Vrat Katha: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज व्रत का विशेष स्थान है। शादीशुदा महिलाएं और अविवाहित कन्याएं इस व्रत को बड़ी श्रद्धा और विधि-विधान से करती हैं। हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हस्त नक्षत्र में किया जाता है। इस साल यह व्रत आज किया जा रहा है। माना जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए अन्न-जल त्याग कर कठोर तपस्या की थी। उनकी अनन्य आस्था से प्रसन्न होकर भगवान शिव माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।
