Holashtak 2026 ke totke: होली का पर्व रंगों और खुशियों के लिए जाना जाता है। लेकिन इससे आठ दिन पहले ही अवधि को किसी भी शुभ या नया काम करने के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसकी शुरुआत फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होती है और होलिका दहन के साथ ये समय खत्म हो जाता है। इसे होलाष्टक कहते हैं, जो कल 24 फरवरी से शुरू होने वाला है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन आठ दिनों का उल्लेख भक्त प्रह्लाद और उनके पिता राक्षसराज हिरण्यकश्यप की कहानी में मिलता है।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक पैसों की तंगी दूर करने के लिए कुछ उपाय बहुत कारगर रहते हैं। इसके प्रभाव से माता लक्ष्मी का आगमन होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। निजी और पेशेवर जीवन में भी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं धन, संपत्ति और खुशियों के लिए कौन से उपाय करें?
घर की दहलीज पर छिड़कें हल्दी का जल : होलाष्टक से पहले हर दिन सुबह घर की देहलीज को अच्छे साफ करें और जल में हल्दी डालकर छिड़काव करें। इसके बाद देहलीज के दोनों और स्वास्तिक बनाएं और उसकी पूजा करें। इसके उपर चावल की एक ढेरी बनाकर उसके ऊपर कलावा लपेट कर सुपारी रख दें। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन प्राप्ति के मार्ग बनते हैं।
मंदिर में करें झाड़ू का दान : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किसी लक्ष्मी मंदिर में झाड़ू का दान करें। अशोक के पेड़ की जड़ को गंगाजल से धोकर धन के स्थान जैसे अलमारी या तिजोरी में रख दें। इससे धन संबंधित सभी समस्याएं दूर होंगी और आपके साथ-साथ पूरे परिवार की तरक्की होगी।
पैसों की तंगी के लिए पीपल पर चढ़ाएं जल : धन संबंधी समस्या से परेशान हैं तो एक लोटे में चीनी, दूध, घी मिला लें और फिर पीपल की छाया में खड़े होकर अर्पित करें। होलाष्टक से पहले ये उपाय करने से पैसों की तंगी में राहत मिलने लगेगी। आप सफेद रंग की ध्वजा पीपल के वृक्ष पर लगा सकते हैं।
सूखे कुएं के पास जलाएं दीपक : ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियों और शत्रुओं से मुक्ति मिलती है। अचानक धन प्राप्ति के योग भी बनना शुरू हो जाते हैं। ध्यान रखें कि दीपक हमेशा शाम या रात के समय ही जलाएं और दीपक जलाने के बाद पीछ मुड़कर ना देखें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें