Holi 2026 Upay: होली का त्योहार टेस्टी पकवानों, रंगों की मस्ती और हंसी-ठिठोली के लिए जाना जाता है। ये त्योहार हर साल चैत्र मास की प्रतिपदा को मनाया जाता है। बसंत ऋतु में आने वाले इस त्योहार के पास आने के साथ ही चारों तरफ रंगों की उमंग नजर आने लगती है, ऐसा लगता है जैसे प्रकृति खुद श्रृंगार करने बैठी है। यह त्योहार एक धार्मिक उत्सव से बढ़ कर आपकी भाई-चारे और एकता का संदेश देता है। इतना ही नहीं, इस दिन रंगों से अगर कुछ उपाय किए जाएं, तो जीवन से आर्थिक तंगी ही नहीं बहुत सी परेशानियां दूर हो जाती हैं। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में गुलाल के कुछ ऐसे अचूक उपाय बताए गए हैं, जो आपके जीवन से परेशानियों को दूर कर सुख-समृद्धि ला सकते हैं। आइए जानें क्या हैं ये उपाय इनसे किन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है?
चमत्कारिक बदलाव के लिए करें गुलाल के गुप्त उपाय
एक चुटकी गुलाल से नकारात्मक ऊर्जा जाएगी बाहर : वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के कोने ऊर्जा के केंद्र होते हैं, जहां अक्सर नकारात्मक ऊर्जा जमा हो जाती है। इससे परिवार में कलह या आर्थिक तंगी बनी रहती है। इससे छुटकारा पाने के लिए होली के दिन या किसी भी शुभ मुहूर्त में घर के मुख्य कोनों में विशेष रंगों का गुलाल छिड़कने से वहां की ऊर्जा शुद्ध हो जाती है।
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए पीला गुलाल : पीला गुलाल आपकी आर्थिक तंगी दूर करने के लिए वरदान साबित हो सकता है। गुरुवार या होली के दिन घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में थोड़ा सा पीला गुलाल छिड़कें। पीला रंग भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को प्रिय है, और ईशान कोण में इसका छिड़काव धन के मार्ग खोलता है।
अच्छी सेहत के लिए लाल गुलाल : लाल रंग ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है। अगर घर में कोई बार-बार बीमार पड़ रहा हो, तो घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर लाल गुलाल से स्वास्तिक बनाएं। इससे घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है और नकारात्मक शक्तियां बाहर ही रुक जाती हैं।
उपाय करते समय रखें इन बातों का ध्यान
गुलाल का उपाय करते समय आपका मन साफ होना चाहिए। हमेशा प्राकृतिक और शुद्ध गुलाल का ही उपयोग करें। यह छिड़काव करने के बाद कुछ देर उसे वहां रहने दें और फिर बाद में साफ कर लें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें