Holika Dahan 2026 remedies: होली का पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस पर्व में दुश्मन भी पुरानी बातें भुला कर एक-दूसरे के दोस्त बन जाते हैं। ये पर्व सिर्फ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश नहीं देता, बल्कि ये तो बुरी नजर, किस्मत में रुकावट और नकारात्मक शक्तियों के अशुभ प्रभावों से मुक्ति का भी अवसर होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन का अनुष्ठान वातावरण में बढ़ रहे बुरी शक्तियों के असर को खत्म करने का बहुत बड़ा अवसर होता है। इस दिन विधि-विधान से की गई पूजा और उपाय जीवन की बाधाओं को दूर कर सकते हैं।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जातक अगर अपनी राशि के अनुसार कुछ उपाय कर लें, तो उनके रुके हुए काम बनने लगते हैं और रास्ते में आ रही रुकावटें मिट जाती हैं। ये उपाय उनके सिर पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भरा हाथ भी आ जाता है। इन उपायों को करने से आर्थिक उन्नति और मानसिक शांति का लाभ मिल सकता है।
ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने लोकल 18 के साथ बातचीत में बताया कि होलिका के सात फेरे लेते समय ही संबंधित लकड़ी श्रद्धा भाव से उसमें अर्पित करें। इससे ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें