Jaya Ekadashi 2026: हिंदू धर्म एकादशी व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रत्येक हिंदू माह में एकादशी का व्रत 2 बार आता है। एक बार कृष्ण पक्ष में और एक बार शुक्ल पक्ष में। इस तरह साल में 24 एकादशी तिथियां आती हैं। इनमें से ही एक है जया एकादशी व्रत। यह व्रत हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। भगवान विष्णु को समर्पित इस व्रत को बाधाओं को दूर करने वाला, जीवन में खुशियां लाने वाला और समृद्धि का मार्ग बनाने वाला माना जाता है। माना जाता है कि इस व्रत में कुछ मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख-शांति आती है और समृद्धि बनी रहती है। आइए जानें इस साल ये व्रत किस दिन किया जाएगा और ये मंत्र कौन से हैं?
जया एकादशी तारीख और शुभ मुहूर्त
तारीख : गुरुवार, 29 जनवरी, 2026
एकादशी तिथि शुरू : 28 जनवरी, 2026 को शाम 4:35 बजे
एकादशी तिथि समाप्त : 29 जनवरी, 2026 को दोपहर 1:55 बजे
पंचांग के अनुसार, जया एकादशी का भगवान विष्णु के भक्तों के लिए विशेष महत्व है। जया एकादशी पर भगवान विष्णु के नाम का जाप करने से व्यक्ति को पिशाच योनी के डर से सुरक्षा मिलती है। यह व्रत देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद भी दिलाता है, जिससे जीवन में शांति और समृद्धि सुनिश्चित होती है।
जया एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप
अगर आप जया एकादशी के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इस दिन उनके 108 नामों का जप करें। मंत्रों का जप करने से साधक को पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है और देवी लक्ष्मी की कृपा से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।