June Vrat Tyohar List 2026: आने वाले हैं सोमवती अमावस्‍या, निर्जला एकादशी और वट पूर्णिमा के पर्व, जानें जून महीने के व्रत-त्‍योहार

June Vrat Tyohar List 2026: साल 2026 का जून का महीना धार्मिक और आध्‍यात्‍मिक दृष्‍ट‍ि से बेहद खास होने वाला है। इस माह में सोमवती अमावस्‍या, न‍िर्जला एकादशी और वट पूर्णिमा जैसे कई प्रमुख व्रत और त्‍योहार आएंगे। आइए जानें इस महीने में आने वाले सभी व्रत और त्‍योहार की लिस्‍ट

अपडेटेड Jun 01, 2026 पर 7:08 PM
Story continues below Advertisement
इस महीने में ज्येष्ठ अधिकमास का समापन होगा और आषाढ़ महीने की शुरुआत होगी।

June Vrat Tyohar List 2026: हिंदू धर्म में हर महीने का अपना महत्‍व है और इसमें कई व्रत और त्‍योहार आते हैं, जो धार्मिक और आध्‍यात्मि‍क दृष्‍ट‍ि से काफी अहम माने जाते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर का 6ठा महीना जून आज से शुरू हो चुका है, जबक‍ि ह‍िंदू कैलेंडर का तीसरा महीना ज्‍येष्‍ठ चल रहा है। इस महीने में ज्येष्ठ अधिकमास का समापन होगा और आषाढ़ महीने की शुरुआत होगी। खास बात ये है कि इस महीने में अधिक मास या पुरुषोत्‍तम मास लगा है। इसलिए इस महीने की अवधि आगे बढ़ गई है। इस समय अध‍िक मास चल रहा है। यह समय धार्मिक ही नहीं आध्‍यात्‍मिक रूप से अहम माना जाता है।

इस बार जून की शुरुआत अधिकमास के साथ हो रही है, जो पूजा-पाठ, व्रत और भक्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। अधिकमास में किए गए पुण्य कार्यों का फल कई गुना बढ़ जाता है। अध‍िक मास भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस मास में व्रत-उपवास, जप, कीर्तन और दान-पुण्य करने से विशेष फल प्राप्त होता है। अधिकमास 15 जून 2026 को समाप्त हो जाएगा। इस दौरान भक्तों को नियमित रूप से भगवान विष्णु, शिव और गणेश की आराधना करनी चाहिए। इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत, त्योहार और एकादशियां पड़ेंगे, जो भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का बड़ा अवसर लेकर आएंगे। जून आस्था, भक्ति और नए संकल्पों का महीना है। इसमें आने वाले व्रत-त्योहारों से पुण्‍य अर्जित करने का शुभ अवसर मिलता है।

जून 2026 व्रत-त्योहार

तारीख दिन व्रत/त्योहार

3 जून 2026 बुधवार विभुवन संकष्टी चतुर्थी व्रत

7 जून 2026 रविवार अधिक भानु सप्तमी


8 जून 2026 सोमवार अधिक कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

11 जून 2026 गुरुवार परम एकादशी (अधिकमास की एकादशी)

12 जून 2026 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्र)

13 जून 2026 शनिवार मासिक शिवरात्रि

14 जून 2026 रविवार अधिक दर्श अमावस्या

15 जून 2026 सोमवार मिथुन संक्रांति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या (अधिकमास समाप्त), सोमवती अमावस्‍या

16 जून 2026 मंगलवार चंद्र दर्शन, शुद्ध ज्येष्ठ मास प्रारंभ

18 जून 2026 गुरुवार प्रद्युम्न चतुर्थी

19 जून 2026 शुक्रवार स्कन्द षष्ठी

20 जून 2026 शनिवार जमाई षष्ठी

21 जून 2026 रविवार भानु सप्तमी, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (साल का सबसे बड़ा दिन)

22 जून 2026 सोमवार धूमावती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी

23 जून 2026 मंगलवार महेश नवमी

25 जून 2026 गुरुवार निर्जला एकादशी, गायत्री जयंती

26 जून 2026 शुक्रवार राम-लक्ष्मण द्वादशी

27 जून 2026 शनिवार शनि प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी

29 जून 2026 सोमवार वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा, कबीरदास जयंती

30 जून 2026 मंगलवार आषाढ़ महीना प्रारंभ

महीने के मुख्य आकर्षण

अधिकमास का समापन : 15 जून को ज्येष्ठ अधिकमास समाप्त हो जाएगा और अगले दिन से शुद्ध ज्येष्ठ महीना शुरू होगा।

निर्जला एकादशी (25 जून): इसे साल की सबसे कठिन और महत्वपूर्ण एकादशी माना जाता है, जिसमें अन्न और जल का त्याग किया जाता है।

वट पूर्णिमा (29 जून): शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए बरगद के पेड़ की पूजा और व्रत करती हैं।

Adhik Maas Purnima 2026: अधिक मास की पूर्णिमा की सही तारीख को लेकर हो रहा है कंफ्यूजन, यहां जानें कब होगा व्रत और क्या है मुहूर्त

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।