Jyeshtha Bada Mangal 2026: मई का दूसरा बड़ा मंगल होगा इस दिन, ये एक उपाय बदल सकता है आपकी पूरी जिंदगी

Jyeshtha Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। इस साल ज्येष्ठ माह में अधिक मास पड़ने की वजह से 8 बड़े मंगल का संयोग बन रहा है। इसके दूसरे बड़े मंगल पर ये एक उपाय जरूर करना चाहिए

अपडेटेड May 06, 2026 पर 7:33 PM
Story continues below Advertisement
इस साल ज्येष्ठ माह में 19 साल के बाद अधिक मास का संयोग बना है।

Jyeshtha Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह हनुमान जी को बहुत प्रिय है। इस माह में आने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं, क्योंकि इस दिन हनुमान जी के जीवन की कुछ बेहद महत्पूर्ण घटनाएं घटी थीं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस माह में पहली बार हनुमान जी पहली बार अपने ईष्ट भगवान श्री राम से मिले थे। इसी माह में उन्हें अमरता का आशीर्वाद मिला था। इतना ही नहीं, इस माह में उन्होंने भीम का घमंड तोड़ने के लिए बूढ़े बंदर का रूप लिया था। इसलिए इस माह के मंगलवार को बुढ़वा मंगल भी कहते हैं।

माना जाता है कि भक्त वत्सल हनुमान जी अपने भक्तों के सभी दुख, पीड़ा और कष्ट दूर करते हैं। तभी तो उनका एक नाम संकटमोचन भी है। इस साल ज्येष्ठ माह में 19 साल के बाद अधिक मास का संयोग बना है। इसलिए इस माह में 4 या 5 नहीं 8 बड़े मंगल आएंगे। साल 2026 का ज्येष्ठ माह 02 मई 2026 को शुरू हो चुका है और इस माह का पहला बड़ा मंगल 05 मई को था। इसके बाद अब इस माह का दूसरा बड़ा 12 मई को होगा। इस दिन किया गया एक अचूक उपाय करने से भक्तों के जीवन में चमत्कारी बदलाव आ सकता है। आइए जानें क्या है ये उपाय

बड़े मंगल पर दान से प्रसन्न होंगे हनुमान जी

  • बड़े मंगल के दिन दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा के बाद ठंडा जल या शरबत का दान करें।
  • अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।
  • इसके अलावा बंदरों, गायों या जरूरतमंदों को गुड़ और चने का दान करें।
  • पूजा के दौरान हनुमान जी को चोला अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं।
  • हनुमान जी की पूजा में सुंदरकांड का पाठ करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन की बड़ी से बड़ी बाधाएं दूर होती हैं।
  • प्रभु को बूंदी के लड्डू, फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। इससे पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।