Credit Cards

Kojagiri Purnima 2025 Upay: कोजागरी पूर्णिमा पर कर लिए ये 7 उपाय, तो पूरे साल बनी रहे मां लक्ष्मी की कृपा

Kojagiri Purnima 2025 Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कोजागरी पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करने के लिए आती हैं। इस रात भक्त मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न उपाय भी करते हैं। आइए जानें मां की कृपा पाने के इन उपायों के बारे में

अपडेटेड Oct 05, 2025 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
कोजागरी पूर्णिमा पर लक्ष्मी मां को खीर का भोग लगाएं और ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जाप करें।

Kojagiri Purnima 2025 Upay: कोजागरी पूर्णिमा को मां लक्ष्मी की कृपा पाने का सबसे सरल और उत्तम माध्यम माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी स्वयं धरती पर विचरण करने के लिए आती हैं। इस रात को भक्त मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न उपाय भी करते हैं। इस पूर्णिमा पर रात्रि जागरण का भी विशेष महत्व है। कोजागरी पूर्णिमा हर साल अश्विन पूर्णिमा को मनाई जाती है। शरद पूर्णिमा और रास पूर्णिमा भी इसी के अन्य नाम हैं। माना जाता है कि इस रात को चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इसे पूरे साल की सबसे खूबसूरत और चमकदार पूर्णिमा माना जाता है। इस रात माता लक्ष्मी कुछ खास लोगों के घरों में ही प्रवेश करती हैं। जिन लोगों पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद होता है, वह उनका घर धन, सुख और समृद्धि से भर देती हैं। आइए जानते हैं इस रात को मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं

  1. कोजागरी पूर्णिमा पर व्रत रखकर चंद्रमा की पूजा करते हैं। रात में पानी में गंगाजल, सफेद फूल, शक्कर डालकर चंद्र देव को अर्घ्य दें। इस उपाय से मानसिक शांति मिलती है और आर्थिक उन्नति होती है।
  2. कोजागरी पूर्णिमा की रात माता महालक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करें। उन्हें सफेद फूल और पीली कौड़ी अर्पित करें। लक्ष्मी मां को खीर का भोग लगाएं और ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जाप करें।
  3. कोजागरी पूर्णिमा को रात में लक्ष्मी जी की पूजा करें और उनके चरणों में चांदी का एक सिक्का अर्पित करें। पूजा के अलगे दिन सुबह उस सिक्के को तिजोरी या धन स्थान पर रख दें। आपके धन संपत्ति में बढ़ोत्तरी होगी।
  4. कोजागरी पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को 11 पीली कौड़ियां अर्पित करने धन-संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है। अगले दिन इन सभी कौड़ियों को अपनी तिजोरी या पर्स में रख सकते हैं।
  5. कोजागरी पूर्णिमा की रात मिट्टी या पीतल के दीपक में गाय के घी का दीपक जलाएं। माता लक्ष्मी का ध्यान कर उसे घर के मुख्य द्वार पर रख दें। दरवाजे खोल दें। इससे दुख-दरिद्रता दूर होगी, घर में मां लक्ष्मी का वास होगा।
  6. कोजागरी पूर्णिमा पर शाम के समय तुलसी की पूजा का विशेष महत्व है। तुलसी स्थान पर गाय के घी का दीपक जलाएं और खीर का भोग अर्पित करें। इससे घर में सुख-शांति आती है, परिवार समृद्ध होता है, लक्ष्मी जी की कृपा होती है।
  7. कोजागरी पूर्णिमा को चावल, दूध और शक्कर से बनी खीर चंद्रमा की रोशनी में रखने की परंपरा है। खीर चांदनी में रखनें के आधे या एक घंटे बाद उसे परिवार के साथ खाएं। कोजागरी पूर्णिमा का ये उपाय घर से बीमारियों को दूर करता है और सुख-सौभाग्य में वृद्धि करता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Ahoi Ashtami 2025: गुरु-पुष्य योग बनने से खास हुआ व्रत, जानें कैसे होता है अहोई अष्टमी व्रत का पारण और क्या खाते हैं?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।