Get App

Krishna Janmashtami 2025: कल ग्रहों के इन दुर्लभ संयोगों के बीच मनेगा त्योहार, तीन राशियों के लिए होगा मंगल ही मंगल

Krishna Janmashtami 2025: श्री कृष्ण का प्राकट्योत्सव कल, 16 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल त्योहार के मौके पर कुछ ऐसे दुर्लभ संयोगों का निर्माण हो रहा है, जिससे तीन राशियों को विशेष लाभ होने की उम्मीद है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2025 पर 12:09 AM
Krishna Janmashtami 2025: कल ग्रहों के इन दुर्लभ संयोगों के बीच मनेगा त्योहार, तीन राशियों के लिए होगा मंगल ही मंगल
कृष्ण जन्माष्टमी पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है।

Krishna Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर साल भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म इसी तिथि पर रोहिण नक्षत्र में हुआ था। यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त 

कृष्ण जन्माष्टमी की निशिता पूजा का शुभ मुहूर्त कल मध्यरात्रि में 12.04 बजे से 12.47 बजे तक रहेगा। पूजा के लिए कुल 43 मिनट का समय मिलेगा। भक्त जन्माष्टमी व्रत का पारण 17 अगस्त की सुबह 5:51 बजे के बाद ही करेंगे।

ग्रहों के दुर्लभ संयोग से बढ़ा महत्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर कुछ ऐसे दुर्लभ संयोग बन रहे हैं कि ये पर्व विशेष फलदायी हो रहा है। जन्माष्टमी पर वृद्धि, सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग बन रहा है। इसके साथ ही, सुबह 11.43 बजे पर चंद्रमा राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में अपना स्थान लेंगे। वहीं, मध्यरात्रि को 1.41 बजे ग्रहों के राजा सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जबकि शुक्र और गुरु दोनों के इस समय मिथुन राशि में विराजमान होने से गजलक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहों का ये संयोग तीन राशि वालों के लिए बहुत शुभकारी होगा।

मेष राशि : जन्माष्टमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग से मेष राशि वालों के लिए किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकता है। इन्हें हर क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को करियर में अच्छा मुकाम मिलने की आशा है। धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे, जिससे भौतिक सुख में इजाफा होगा। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। कृष्ण जी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

वृषभ राशि : इस राशि के जातकों के लिए ग्रहों का ये संयोग आगे बढ़ने के मौके लेकर आया है। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिलेंगे। कारोबारी जातकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इस संयोग से मानसिक तनाव में भी कमी आएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें