हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खुशी में ये त्योहार दुनिया के असंख्य कृष्ण भक्त मनाते हैं। इस दिन कार्यक्रम होते, झांकियां सजती है, उत्सव जैसा माहौल होता है। लोग व्रत, पूजा और अनुष्ठान करते हैं। यह त्योहार हर साल हिंदू वर्ष के भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। सबसे खास बात तो यह है कि यह भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव होगा।