Last Day 2025 Vastu Upay: आज साल 2025 के आखिरी दिन करें ये वास्तु उपाय, नए साल 2026 की होगी शुभ शुरुआत

Last Day 2025 Vastu Upay: नया साल 2026 शुरू होने में बस अब कुछ घंटे ही बचे हैं। हर कोई नए साल के स्वागत की अपने तरह से तैयारियों में व्यस्त हैं। इस गुजरते साल में अगर वास्तु अनुसार कुछ उपाय कर लिए जाएं, तो नए साल की शुभ शुरुआत होगी और ये खुशियों से भरा होगा

अपडेटेड Dec 31, 2025 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
टूटे बर्तन दरिद्रता की निशानी होते हैं।

Last Day 2025 Vastu Upay: साल 2025 के खत्म होने में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। इसके बाद ये साल इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। नए साल के स्वागत के लिए हर कोई तैयारियों में लगा हुआ है। सबकी इच्छा होती है, पुराने साल में मिली खट्टी-मीठी या कड़वी यादों को पीछे छोड़ नए साल का गर्मजोशी से स्वागत करें। उम्मीद करें ये साल हमें कामयाबी के शिखर पर लेकर जाएगा। नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ नए साल का स्वागत करें। इस बीतते साल में जैसे भी अच्छे-बुरे हालात रहे हों, इसे पीछे छोड़ कर अगर आप पॉजीटिविटी के साथ नए साल का स्वागत करना चाहते हैं, तो यहां बताए जा रहे कुछ वास्तु उपाय जरूर करने चाहिए। ये घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करेंगे, अच्छी और रचनात्मक चीजों के लिए जगह बनाएंगे और जीवन में खुशहाली के आने का रास्ता बनाएंगे। आइए जानें इन उपायों के बारे में

आज ही कर डालें ये वास्तु उपाय

टूटे बर्तन : टूटे बर्तन दरिद्रता की निशानी होते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों को अक्सर ये कहते सुना है, लेकिन कभी माना नहीं। लेकिन अब ये बातें मानने का समय है, क्योंकि ये सच है। इसलिए नया साल शुरू होने से पहले टूटे बर्तनों को घर से तुरंत बाहर निकाल दें जिससे नए साल की शुरुआत शुभ रहे।

खराब घड़ी : वास्तु अनुसार खराब या बंद घड़ी भाग्य को कमजोर कर देती है। इसलिए अगर आपके घर में खराब घड़ी है तो उसे भी नया साल लगने से पहले घर से बाहर निकाल दें।

खंडित मूर्ति : घर में खंडित मूर्ति अशुभ संकेत देती है। इसलिए इसे भी घर से बाहर कर दें क्योंकि ऐसी मूर्ति को घर में रखने से सुख-समृद्धि में कमी आती है।

टूटा पलंग या फर्नीचर : अगर आपके घर में टूटा पलंग या फर्नीचर तो साल 2026 के लगने से पहले इसे घर से बाहर निकाल दें और फिर नए साल में एक नया पलंग खरीदकर ले आएं। टूटा पलंग आर्थिक स्थिति खराब करता है और टूटा फर्नीचर तरक्की में बाधा उत्पन्न कर सकता है।


टूटा शीशा : अगर आपके घर में टूटा हुआ शीशा रखा है तो उसे घर से तुरंत बाहर निकाल दें। ये शीशा नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है और तरक्की में बाधा डालता है।

खराब इलेक्ट्रॉनिक्स सामान : अक्सर लोग अपने घर में खराब इलेक्ट्रॉनिक्स सामान इकट्ठा कर लेते हैं ये सोचकर की इसे कभी न कभी ठीक करा ही लेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सामान भी घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है इसलिए या तो इसे ठीक करा लें या घर से बाहर निकाल दें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Paush Putrada Ekadashi 2025 Upay: पौष पुत्रदा एकादशी व्रत आज, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-समृद्धि पाने के लिए करें ये उपाय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।