Lohri 2026: लोहड़ी का त्योहार कर साल जनवरी के महीने कड़ाके की सर्दियों के बीच आता है। कोहरे और सर्द हवाओं के बीच इस त्योहार की रोनक गर्माहट लाती है। ये त्योहार फसल के पकने की खुशी में, फसलों के नए सीजन के स्वागत और उम्मीद और सर्दियों के मौसम के विदा होने की खुशी में मनाया जाता है। यह त्योहार मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले 13 जनवरी को मनाया जाता है। ये समय देश के अलग-अलग हिस्सों में कृषि आधारित पर्व से भी मेल खाता है। मुख्य रूप से लोहड़ी का पर्व पंजाब, हरियाण, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है।
